आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़: जिले के अजमतगढ़ ब्लॉक से संचारी रोग नियंत्रण जागरूकता व दस्तक अभियान डॉ प्रदीप कुमार की देख रेख में शुरू किया गया। इस अभियान के अंतर्गत स्वस्थ विभाग की टीम आशा आंगनवाडी कार्यकत्री डोर टू डोर जाकर लोगों को जागरूक करेंगी। प्रभारी चिकित्सक अजमतगढ़ प्रदीप कुमार ने बताया कि यह अभियान 1 जुलाई से 31 जुलाई तक चलाया जाएगा। सभी गावों में विशेष संचारी रोग नियंत्रण जागरूकता के लिए दस्तक अभियान चलाया जा रहा है। इसमें टीकाकरण भी होगा, बीमारियों से किस तरह निपटे इस पर भी महत्वपूर्ण जानकारी दी जाएगी, आशा आंगनबाड़ी तथा एएनएम घर-घर जाकर दस्तक देंगी। दरवाजों पर स्टीकर चिपकाएगी और घर के लोगों को संचारी रोगों के बारे में जागरूक करेंगी। वही उन्होंने बताया कि टीबी, , कुपोषित बच्चे, फाइलेरिया, कोविड 19 के मरीजों चिनिहत करके उनका इलाज किया जाएगा।
इस दौरान चिकित्सा प्रभारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अजमतगढ़ प्रदीप कुमार, ग्राम प्रधान अतीक अहमद, आसा संगिनी, कंचन ,विदोत्मा, सूर्यमुखी, द्रोपदी, आदि लोग मौजूद रही।