आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़: जिले के सदर लोकसभा सीट से सांसद व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन के अवसर पर उनके संसदीय क्षेत्र मे अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा द्धारा बड़े धूमधाम से मनाया गया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्मदिन सभासद श्रीमती मीरा विश्वकर्मा के आवास पर विश्वकर्मा समाज के लोग इकठ्ठा हो केक काटकर बड़े हर्षोउल्लास से मनाया |एस अवसर पर जिला कार्यकारिणी सदस्य दिनेश विश्वकर्मा ने उनके दीर्घायु होने की कामना करते हुए उनके शासन काल मे हुए विकास की सराहना की | उन्होंने कहा कि करोड़ों युवाओं के दिलों की धड़कन अखिलेश यादव के कार्यकाल मे रोजगार, क़ानून व्यवस्था एवं विकास की जो गंगा बही थी उसकी याद लोगों के दिलों मे आज भी ताज़ा है | इस अवसर पर महासभा के प्रमुख पदाधिकारी कन्हैया विश्वकर्मा, सुबास विश्वकर्मा, राजेश विश्वकर्मा, रामानुज विश्वकर्मा, रामाश्रय विश्वकर्मा, आदित्य विश्वकर्मा, बजरंगी विश्वकर्मा,राहुल विश्वकर्मा, संदीप विश्वकर्मा, शंकर विश्वकर्मा, विनोद विश्वकर्मा, आदि लोग उपस्थित रहे।