Breaking News

पुल की मरम्मत की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम सम्बोधित ज्ञापन सौंपा।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आये दिन पुल सकरा होने से होती रहती है बड़ी दुर्घटनाए।

पुल बेहद कमजोर और जर्जर हो चुका  है कभी भी घट सकती है बड़ी घटनाएं।

आज़मगढ़: सगड़ी तहसील क्षेत्र के आजमगढ़ दोहरीघाट मार्ग पर बगहीडाड़ का पुल बेहद जर्जर और कमजोर हो चुका है जहा आए दिन दुर्घटनाएं होने से लोग काल के गाल में समा जा रहे हैं जिसको लेकर प्रगतिशील समाजवादी यूथसभा के प्रदेश सचिव मिर्जा साने आलम बेग ने मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन तहसीलदार सगड़ी अभिषेक सिंह को सौंपकर मांग की कि पुल की तत्काल मरम्मत कराकर चौड़ीकरण किया जाए। जिससे कि लोगों को आए दिन हो रही दुर्घटनाओं से बचाया जा सके।
 वही बगहीडाड़ पुल आजादी के पूर्व का पुल है जो कि अंग्रेजों के शासनकाल में बना हुआ था। जो पूर्ण रूप से ईटों से निर्मित है जहां कहीं भी सरिया का प्रयोग नहीं किया गया है ।इस मार्ग से हजारों गाड़ियां प्रतिदिन गुजरती है जिसमें भारी वाहन से लेकर स्कूली वाहन सवारी गाड़िया आदि प्रतिदिन इस मार्ग से गुजरते हैं पर जहां यह पुल सकरा एवं जर्जर हालत में है जो कभी भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता है। वैसे भी पुल सकरा होने के कारण आए दिन इस पुल के आसपास दुर्घटनाएं होती रहती हैं कई बार तो गाड़ियों की गाड़ियां पलट जाती हैं और दर्जनों लोगों की मौत अब तक पुल के पास हो चुकी है पर शासन प्रशासन की निरंकुशता का ही नतीजा है कि जब यह सड़क बनाई गई
तो इस सड़क पर बगहीडाड़ पूल एवं छोटी सरजू नदी लाटघाट पर बना पतला और सकरापुर आज तक ना तो मरम्मत कराई गई और ना ही इसे बनाया गया। जिसको लेकर आए दिन लोग शासन प्रशासन से कई बार मांग कर चुके हैं कि इन पुलों को चौड़ीकरण किया जाए और नई टेक्नोलॉजी से इस पुल का निर्माण किया जाए पर सरकार और अधिकारियों की निरंकुशता के कारण सड़क की मरम्मत और पुल की मरम्मत नहीं कराई गई ।
अब पुल पर बड़े-बड़े गड्ढे तक बन गए है जिससे लोग गिरकर मौत के गाल में चले जा रहे है।मिर्जा शाने आलम बेग ने कहा कि यदि पुल को जल्द मरम्मत और चौडा नही किया गया तो प्रगतिशील समाजवादी के लोग सड़क पर उतने को बाध्य होंगे।

और नया पुराने