Breaking News

कराने ले गया मजदूरी करा लिया बैनामा, स्वजनों का आरोप।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

नायब तहसीलदार को शिकायती पत्र न्याय लगाई की गुहार। 

आज़मगढ़: जीयनपुर कोतवाली के हासपुर गड़ेरुवा के दर्जनों लोगों ने मंगलवार को नायब तहसीलदार सगड़ी मयंक मिश्रा को शिकायती पत्र देकर अखईपुर गांव के एक व्यक्ति पर बहलाफुसला कर बैनामा कराने आरोप लगाया है।नायब तहसीलदार ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
सगड़ी तहसील के हासपुर गड़ेरुवा निवासी दिनेश मौर्या पुत्र रामफेर मौर्या के पड़ोसी अखईपुर गांव के एक व्यक्ति ने एक माह पूर्व कुछ दिनों पूर्व मजदूरी के लिए अपने घर ले गया।स्वजनों का आरोप है कि खिलापिला कर 26 अक्टूबर 2021 को एक बिस्वा खेत का बैनामा करा लिया। महीनों बीत जाने के बाद दिनेश के भाई को आशंका हुई तो वह वकील के माध्यम से तहसील में पता लगाया,तो जानकारी हुई कि दिनेश मौर्य से बहला-फुसलाकर एक बिस्वा जमीन का बैनामा करा लिया गया है।
 मंगलवार को गांव के दर्जनों लोगों ने जानकारी होने पर देर शाम तहसील  पहुंचकर नायब तहसीलदार को शिकायती पत्र देकर बैनामा खारिज करने की मांग की। नायब तहसीलदार ने जांच कर मामले में कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

और नया पुराने