Breaking News

एक दिवसीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़: सगड़ी तहसील क्षेत्र के शिक्षा क्षेत्र अजमतगढ़ द्वारा एक दिवसीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन विक्रम इंटर कॉलेज मोहम्मदपुर लाटघाट के खेल मैदान में आयोजित किया गया 
बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में बच्चों ने अपना दमखम दिखाया।
वहीं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बच्चों की प्रतिभा को देखकर उत्साहित हुए। क्रीडा प्रतियोगिता का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्जवलित कर मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अतुल कुमार सिंह ,खंड शिक्षा अधिकारी दीनानाथ साहनी, प्रधानाचार्य जालंधर ने किया।
बच्चों द्वारा मुख्य अतिथि का मार्च पास्ट कर सलामी दी गई।
इस दौरान मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अतुल कुमार सिंह ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि बच्चों की प्रतिभा को देखकर मैं बहुत प्रसन्न हूं। इस अजमतगढ़ के ब्लॉक स्तरीय बेसिक बाल क्रीडा प्रतियोगिता में लगभग हर विद्यालयों के बच्चों ने प्रतिभाग किया है। यह बहुत ही खुशी की बात है बच्चों ने अपनी प्रतिभा के माध्यम से जो खेल कौशल दिखाया वह बहुत ही सराहनीय है। साथ ही यह बच्चे यहां से लेकर जिला स्तर और मंडल स्तर और प्रदेश स्तर तक पहुंचकर इस ब्लॉक का नाम रोशन करें। यही बच्चों के लिए मेरी शुभकामनाएं हैं । बच्चों और यहां के शिक्षकों का उत्साहवर्धन भी किया।
खंड शिक्षा अधिकारी दीनानाथ साहनी ने कहा खेल प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों की मानसिक, बौद्धिक, शारीरिक एवं चौमुखी विकास होता है। एक दूसरे से जुड़ने का लगाव होता है। 
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य जालंधर और संचालन डॉक्टर हरिकेश मिश्र ने किया‌। अंत मे कार्यक्रम के आयोजक राम सिंह प्रधानाध्यापक पूर्व माध्यमिक विद्यालय काजी की डीगवानिया ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुझे गर्व है कि हमारे उच्चाधिकारियों ने इस कार्यक्रम के आयोजक के रूप में मुझे चुना। कार्यक्रम को लेकर तभी से मैं तैयारी में जुटा हुआ था कहीं से कोई दिक्कत ना हो इसके लिए अपने शिक्षकों का साथ ही साथ छात्रों का सहयोग मिलता रहा। मैं सभी बच्चों की उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं।
वही क्रीडा प्रतियोगिता में 50 मीटर बालक दौड़ में सूरज सोनकर प्रथम अमित यादव ने द्वितीय और रवि कनौजिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
100 मीटर जूनियर बालक वर्ग में सूरज यादव प्रथम, अमन साहनी द्वितीय, हिमांशु साहनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंताक्षरी में प्राथमिक विद्यालय बनकटिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
सुलेख में नगमा प्रथम, प्रिया द्वितीय, सुनीता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इस दौरान मुख्य रूप से खंड शिक्षा अधिकारी दीनानाथ साहनी, राम सिंह, राजमणि शर्मा, केदार यादव, जितेंद्र राय, राजेंद्र मौर्य, जसवंत कुमार, विद्यावाचस्पति राही, शंभू नाथ सिंह, तारा प्रसाद यादव, शाह मोहम्मद, अमरजीत सिंह, शीला राय, विमल प्रकाश, कमल नयन यादव, अनिल कुमार मिश्र, कुसुम पांडेय, संजय राय, सतीश सिंह, अवधेश यादव ,पंकज सिंह, सुरेंद्र चौहान, नूर आलम, त्रियुगी नारायण त्रिपाठी, अंशु राय, अजय राय ,संतरा पटेल, दिनेश पांडेय, तेज प्रताप राय, श्रवण कुमार, मंजू पांडेय, नीरज मौर्य, अनुपमा सिंह, मनोज गोड,विजय प्रताप आदि लोग मौजूद थे।

और नया पुराने