Breaking News

थ्री व्हीलर सौंप, स्वरोजगार के लिए किया प्रोत्साहित।

आज़मगढ़।

मार्टीनगंज (आज़मगढ़ ) यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय प्रबंधक लुकमान अली खान ने सात युवाओं को अतुल ऑटो थ्री व्हीलर की चाभी सौंप कर उन्हें स्वरोजगार के लिए प्रोतसाहित किया।
अवध ऑटो सेल्स द्वारा प्रायोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि- पूर्वांचल में बहुत ही घनी आबादी है ऐसे में युवाओं को ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर है, सरकार के निर्देश पर ग्रामीण क्षेत्रों में युवाओं को अवसर प्रदान करने के लिए ऋण तत्काल उपलब्ध कराने के लिए जनपद के सभी बैंकों को निर्देश दिया गया है। जिनमें ऑटो उद्योग में रोजगार के अवसर माल ढुलाई से लेकर यातायात के छोटे संसाधनो पर सरलता से ऋण उपलब्ध कराए जाएंगे इस अवसर पर शाखा प्रबंधक सोहौली सुशांत त्यागी, शाखा प्रबंधक रहमत गंज सुनील कुमार सुबुद्धि ,सुजीत विष्वकर्मा आदि ने युवाओ को स्वरोजगार अपनाने के लिए बैंको से वित्तिय सहायता प्राप्त करने हेतु प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर विपड़न अधिकारी चंद्रेश, नूरजहाँ पब्लिक स्कूल के प्रबंधक हाजी इसरार  हाफीज, इरफान साजिद बेग ,सलीम प्रधान नारायणपुर नेवादा ,मुहम्मद आशिफ कटौली ,मुहम्मद सलीम, मुहम्मद अज़ीम रिंकज विश्वकर्मा, आदि उपस्थित रहे।अध्यक्षता सुक्खू यादव ने एवं संचालन वसीम अहमद खान ने किया।

रिपोर्ट- अंजनी राय
   
www.samacharindialive.in

http://samacharindialive.blogspot.com

https://www.facebook.com/samacharindialive

                         समाचार इंडिया लाइव
                             ब्यूरो आज़मगढ़
                

और नया पुराने