आज़मगढ़।
लालगंज/आजमगढ़। लालगंज विकासखंड के मां सिद्धेश्वरी जनसेवा समिति सिधौना लालगंज के तत्वाधान में मां सिद्धेश्वरी मंदिर सिधौना के प्रांगण में बुधवार को ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि उधव सिंह उर्फ सोनू सिंह एवं विधायक आजाद अरिमर्दन ने ठंड को दृष्टिगत रखते हुए सैकड़ों गरीब असहाय लोगों को कंबल वितरित किया।
कार्यक्रम के प्रारंभ में बच्चियों में ज्योति, सुंदरी, उजाला, दिव्या आदि के द्वारा स्वागत गीत एवं भ्रूण हत्या के परिप्रेक्ष्य में 'मत मारा माई रूखी-सूखी उहै खाइब' गीत ने सबको मर्माहत कर दिया। अपने संबोधन में बोलते हुए ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि सोनू सिंह उर्फ उधव सिंह ने कहा कि- आज के समाज में हमें सेवा करने का अवसर मिला है। नर सेवा ही नारायण सेवा है। इसी प्रकार विधायक आजाद अरिमर्दन ने कहा कि- गरीबों की सेवा करना ही प्रमुख धर्म है। इससे बड़ी कोई सेवा नहीं है। इस अवसर पर बैजनाथ पुत्र खुरभू, शारदा पत्नी शिवअधार, राजेश पुत्र मेल्हू, मीरा देवी पत्नी सोभनाथ, मेवा पत्नी स्वर्गीय ननकू, अमन यादव पुत्र बेचू, रामलखन पुत्र तूफानी, आशा पत्नी नंदलाल, लालमन पुत्र रंपत, प्रभुराम पुत्र हरिलाल, वंशराजी पत्नी स्वर्गीय मनोहर, सावित्री पत्नी स्वर्गीय बिकानू, रीता देवी पत्नी स्वर्गीय गोरख आदि सैकड़ों लोगों में कंबल वितरण किया गया। इस अवसर पर राजेश शुक्ला, जेएन मौर्या, सोनू तिवारी, संजय सिंह, विनोद गौतम, तहसीलदार, विष्णु मौर्या, राजकुमार आदि प्रमुख रूप उपस्थित रहे।
रिपोर्ट- अंजनी राय
www.samacharindialive.in
http://samacharindialive.blogspot.com
https://www.facebook.com/samacharindialive
समाचार इंडिया लाइव
ब्यूरो आज़मगढ़