आज़मगढ़।
बिलरियागंज।
बिलरियागंज: न्यायालय के आदेश के बाद धार्मिक स्थलों पर बजाये जा रहे लाउडस्पीकरों को लेकर बिलरियागंज थाना परिसर में उपजिलाधिकारी सगड़ी रविरंजन की अध्यक्षता में बिलरियागंज थानाध्यक्ष विजय प्रकाश यादव के नेतृत्व में क्षेत्र के लगभग 145 मन्दिर, मस्जिद संरक्षकों के बीच आज एक बैठक की गई। जिसमें सभी संरक्षकों ने लाउडस्पीकर सम्बन्धी आवेदन किया, जिसमें लोगों को उच्च न्यायालय के आदेश को बताया गया कि- सभी धार्मिक स्थलों पर दिन में 55 डिसिबल तथा रात में 45 डिसिबल तक के न्यूनतम आवाज़ में लाउडस्पीकर बजाना है एवं हर धर्मिक स्थल पर एक ही लाउडस्पीकर की अनुमति दी जाएगी। जिनको 20 जनवरी तक अनुमति नही मिल पाती है, वह स्वयं ही लाउडस्पीकर उतार लेंगे, नही तो 20 जनवरी के बाद न्यायलय के आदेशानुसार पाँच वर्ष की सजा अथवा एक लाख अर्थ दण्ड एवं उलंघन करने के प्रतिदिन के हिसाब से पाँच हजार रूपये अर्थदण्ड लिया जाएगा, किसी भी हाल में रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक कोई लाउडस्पीकर नही बजायेगा।
बैठक में प्रमुख रूप से आलमगीर, दीपचन्द सिंह, मोहम्मद अमीन, अशफाक अहमद, रामचन्द्र गोस्वामी, ओमप्रकाश यादव, मक़बूल खान, मनोज पाण्डेय, मंजूर अहमद, अल्ताफ आदि लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट- सत्यम पांडेय
www.samacharindialive.in
http://samacharindialive.blogspot.com
https://www.facebook.com/samacharindialive
समाचार इंडिया लाइव
ब्यूरो आज़मगढ़।