Breaking News

चतुर्थ सड़क सुरक्षा सप्ताह: यातायात के नियमो को मानने के लिए शपथ दिलायी गई।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़: आज दिनाँक 22 अप्रैल 2022 को चतुर्थ सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत पुलिस अधीक्षक आज़मगढ़ अनुराग आर्य व अपर पुलिस अधीक्षक यातायात सुधीर जायसवाल के आदेश के क्रम में रोडवेज परिसर आज़मगढ़ में आयोजित यातायात पुलिस ,परिवहन विभाग, रोडवेज विभाग, चिकिस्ता विभाग की सयुक्त सभा मे रोडवेज के चालक परिचालक व उपस्थित जन सामान्य को यातायात के नियमो की जानकारी प्रदान की गई।
    इस मौके पर सम्भागीय परिवहन अधिकारी आर एन चौधरी ,ए0आर0टी0ओ0  संतोष सिंह ,ए0आर0टी0ओ0  सतेंद्र यादव ,प्रतिसार निरीक्षक परिवहन  पवन सोनकर , मुख्य चिकित्साधिकारी, ए0आर0एम0 रोडवेज, यातायात प्रभारी कौशल पाठक उपस्थित रहे। मौके पर चिकित्सा विभाग द्वारा निशुल्क नेत्र परीक्षण का आयोजन किया गया जिसमें रोडवेज के चालको का नेत्र परीक्षण किया गया सम्भागीय परिवहन अधिकारी द्वारा मौके पर उपस्थित लोगों को यातायात के नियमो को मानने के लिए शपथ दिलायी गई।
इसी क्रम में शहर के रेलवे स्टेशन,  बिलरिया की चुंगी , आई0टी0आई0 टैम्पू स्टैंड , नरौली स्टैंड पर मौजूद ऑटो चालकों को यातायात के नियमो की जानकारी दी गयी कि सभी ऑटो चालक अपनी दाहिनी तरफ से सवारी न उतारे न चढ़ायें। इसके लिए पूरी तरह से एंगल लगा कर जाम करेगे, जिससे दाहिनी तरफ से उतरने पर होने वाली दुर्घटना को रोका जा सके तथा सभी ऑटो चालकों को मानक के अनुरूप सवारी बैठाने , वाहनों में आगे पीछे नम्बर प्लेट लगवाने, बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन न चलाने के लिए बताया गया तथा शराब पीकर वाहन न चलाने की हिदायत दी गयी। 
आमजन को गुड सेमिनेटर के तहत बताया गया कि दुर्घटना के समय घायल व्यक्ति की  मदद करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य बनता है तथा इस सम्बंध में माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा विस्तृत दिशा निर्देश दिए गए है कि अगर कोई भी घायल व्यक्ति की मदद करता हैं तो उससे किसी प्रकार की कोई पूछताछ नही की जाएगी तथा राज्य सरकार द्वारा गुड सेमिनेटर को 5000 का नगद पुरस्कार अलग से प्रदान किया जाएगा तत्पश्चात शहर के विभिन्न जगहों पर प्रवर्तन की कार्यवाही करते वाहनों से काली फ़िल्म हटाई गई व  50  वाहनों का ई-चालान किया गया।

और नया पुराने