Breaking News

कक्षा 11-12 एवं अन्य दशमोत्तर कक्षाओं से सम्बन्धित छात्रों के लिए महत्वपूर्ण खबर।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: गौरव सिंह राठौर

आजमगढ़ 22 अप्रैल-- जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2021-22 में अनुसूचित जाति दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत कक्षा 11-12 एवं अन्य दशमोत्तर कक्षाओं से सम्बन्धित छात्रों के लम्बित आवेदनों के अग्रसारण एवं भारत सरकार को डाटा शेयर करने हेतु समय सारिणी निर्गत किया गया है। उन्होने बताया कि 20 अप्रैल से 27 अप्रैल 2022 क शिक्षण संस्था स्तर पर गत वर्ष में छात्र/छात्रा के अग्रसारण हेतु लम्बित आनलाइन आवेदन को प्राप्त करने के उपरान्त सत्यापित या निरस्त या अग्रसारित करना। 10 मई 2022 तक जिला विद्यालय निरीक्षक (कक्षा 11-12 हेतु) एवं सम्बन्धित विश्वविद्यालय एवं एफिलियेटिंग एजेंसी द्वारा संस्था की मान्यता पाठ्यक्रम का वर्ष एवं अध्ययनरत वर्गवार वास्तविक छात्र संख्या की प्रमाणिकता को डिजिटल हस्ताक्षर से आनलाइन सत्यापित करना। अपात्र छात्रों, पाठ्यक्रमों, संस्थाओं को ब्लॉक करना एवं अवशेष छात्रों की फीस लाक करना है। 28 अप्रैल से 05 मई 2022 तक पीएफएमएस साफ्टवयेर से सत्यापनोंपरान्त डाटा वापस प्राप्त किया जाना एवं एनआईसी की राज्य इकाई में निर्धारित विभिन्न बिन्दुओं पर परीक्षण किया जाना है। 06 मई से 16 मई 2022 तक जनपदीय छात्रवृत्ति स्वीकृति समिति द्वारा डाटा के सम्बन्ध में निर्णय लिया जाना, स्वीकृत करना एवं जनपद स्तरीय विभागीय अधिकारी के डिजिटल सिग्नेचर से डाटा लाक किया जाना है। 
उन्होने उक्त शासनादेश के क्रम में जनपद आजमगढ़ के समस्त दशमोत्तर संस्थाओं को सूचित किया है कि शासनादेश में दी गयी व्यवस्था के अनुसार कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। जिससे कोई भी पात्र छात्र छात्रवृत्ति से वंचित न हो।

और नया पुराने