Breaking News

सिधारी: चोरी के सामान के साथ 02 अभियुक्ता गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना सिधारी

आज़मगढ़: पूर्व की घटना– दिनांक 31.07.2022 को देवा गुप्ता पुत्र हरिकिशुन गुप्ता सा0 हरवंशपुर  थाना सिधारी जनपद आजमगढ़ मो0नं0 90XXXXXX थाना स्थानीय पर शिकायत की गयी कि अज्ञात चोरों द्वारा वादी के माता श्री मीना देवी के बक्से का ताला तोड़कर उसमे रखे सोने का झुमका, सोने की अंगुठी, सोने की नथुनी, मंगलसुत्र तथा चांदी करधनी दो जोड़ी पायल व 15000/-रु0 नगद चोरी कर लिया गया है, के सम्बन्ध में थाना सिधारी पर मु0अ0सं0 298/2022  धारा 380 भादवि का अभियोग बइस्तवाह 1.सोनम उर्फ मुस्कान (किरायेदार) 2.आरजु पत्नी अबुसाद सा0 जीयनपुर आजमगढ़ के पंजीकृत किया गया 

गिरफ्तारी का विवरण- दिनांक 01.08.2022 को उ0नि0 कमलनयन दूबे मय हमराह को सूचना मिली कि मुकदमा उपरोक्त से सम्बनधित अभियुक्ता 1.सोनम उर्फ मुस्कान (किरायेदार) 2.आरजु पत्नी अबुसाद सा0 जीयनपुर आजमगढ़  जो स्टेशन की तरफ गयी है तत्काल उ0नि0 मय हमराह बल व वादी मुकदमा तथा उसकी पत्नी को साथ लेकर तुरन्त रेलवे स्टेशन पहुंचे जहां टिकट घर के पास खड़ी दो महिलाओं को घेर कर रोक लिया गया तथा महिला आरक्षी दिव्या धवन की अभिरक्षा मे कर उनसे नाम पता पूछा गया तो अपना नाम सोनम उर्फ मुस्कान पुत्री निजामू सा0  सोनवारा थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 22 वर्ष तथा आरजू पत्नी अबुशाद सा0 जीयनपुर थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 38 वर्ष बतायी। जिनसे उनके मकान मालिक देवा गुप्ता के घर मे हुई चोरी के सम्बन्ध मे पूछा गया तो इस सम्बन्ध मे किसी जानकारी का होना नही बतायी । जिस पर वादी व उसकी पत्नी द्वारा कहने पर कि इन्ही लोगो ने हमारे घर पर चोरी की है हमे पूर्ण विश्वास है जिस पर महिला आरक्षी दिव्या धवन से उनके द्वारा लिये गये हैण्ड पर्स को कब्जा पुलिस लेकर अलग  अलग खोलकर देखा गया तो सोनम द्वारा लिये गये हैण्ड पर्स के अन्दर से एक जोड़ी विछुआ एक करधनी सफेद धातु तथा नाक की नथुनी, एक अंगुठी एक लाकेट टुटा हुआ पीली धातु, आधार कार्ड श्रीमती मीना पत्नी हरिकिशुन गुप्ता निवासी हरवंशपुर थाना सिधारी आजमगढ़ नं0 889447873231 बरामद 6350/रु0 जिसमे 500 रु0 के 12 नोट 100 रु के तीन नोट व एक नोट 50 रु0 के बरामद हुआ । जबकि आरजू द्वारा लिये गये हैण्ड पर्स से दो जोड़ी पायल सफेद धातु, एक जोड़ी कान का झुमका पीली धातु व नगद 7800/ रु0 जिसमे 500 रुपये के 13 नोट 200 रु0 के 6 नोट 10 रु0 के आठ नोट चार नोट पांच रुपये के व पासबुक काशी गोमती संयुक्त ग्रामिण बैंक बचत खाता नं0 111282020350702 ,श्रीमती मीना देवी पत्नी स्व0 हरिकिशुन साहू निवासी हरवंशपुर थाना सिधारी आजमगढ़ बरामद हुआ । अतः बरामशुदा माल को कब्जा पुलिस में लेकर सफेद पारदर्शी डिब्बे में सील सर्वमुहर किया गया तथा अभियुक्तागण को रेलवे स्टेशन आजमगढ़ से समय 11.20 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया। वैधानिक कार्यवाही किया जा रहा है। 

पंजीकृत अभियोग –

1.मु0अ0सं0 298/2022  धारा 380/411 भादवि थाना सिधारी आजमगढ़

गिरफ्तार अभियुक्ता

1.सोनम उर्फ मुस्कान पुत्री निजामू निवासी सोनवारा थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 22 वर्ष
2.आरजू पत्नी अबूसाद निवासी जीयनपुर थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 38 वर्ष
आपराधिक इतिहास
मुकदमा उपरोक्त ।

बरामदगी

अभियुक्ता सोनम  के पास से एक जोड़ी विछुआ एक करधनी सफेद धातु तथा नाक की नथुनी, एक अंगुठी एक लाकेट टुटा हुआ पीली धातु, आधार कार्ड श्रीमती मीना पत्नी हरिकिशुन गुप्ता निवासी हरवंशपुर थाना सिधारी आजमगढ़ नं0 88xxxxxxxx बरामद 6350/रु0 जिसमे 500 रु0 के 12 नोट 100 रु के तीन नोट व एक नोट 50 रु0 के बरामद हुआ । 
अभियुक्ता आरजू द्वारा लिये गये हैण्ड पर्स से दो जोड़ी पायल सफेद धातु, एक जोड़ी कान का झुमका पीली धातु व नगद 7800/ रु0 जिसमे 500 रुपये के 13 नोट 200 रु0 के 6 नोट 10 रु0 के आठ नोट चार नोट पांच रुपये के व पासबुक काशी गोमती संयुक्त ग्रामिण बैंक बचत खाता नं0 111xxxxxxxxxx श्रीमती मीना देवी पत्नी स्व0 हरिकिशुन साहू निवासी हरवंशपुर थाना सिधारी आजमगढ़ बरामद हुआ

गिरफ्तार  करने वाली पुलिस टीम का विवरण

1.उ0नि0 कमल नयन दूबे चौकी प्रभारी मूसेपुर हे0कां0 मूलचन्द .हे0कां0 अनिल पाठक म0कां0 दिव्या धवन थाना सिधारी आजमगढ़

और नया पुराने