Breaking News

निजामाबाद: चोरी के अभियोग में प्रकाश में आये 02 अभियुक्त चोरी के माल के साथ गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना- निजामाबाद

आज़मगढ़: 1-पूर्व की घटना/इतिहास का विवरण –  दिनांक 30/31.07.22 की रात मे चोरो द्वारा ग्राम निकामुद्दीनपुर में खड़ी डीसीएम ट्रक नं0 HR 55 AB 8969  डीजल चोरी करते हुये पकडे जाने तथा छुड़ाकर भाग जाने के सम्बन्ध मे वादी सुरेंद्र सिंह पुत्र ठाकुर सिंह ग्राम जगदीशपुर थाना अमेठी जनपद अमेठी द्वारा थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 330/22 धारा-379 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत काराया गया था। जिसमें प्रकाश में आये अभियुक्तगण राजपत पुत्र सतई सा0 कुशलगाव थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ तथा राकेश पुत्र सुरेन्द्र सा0 भोरमउ थाना फूलपुर आजमगढ़ को गिरफ्तार किया गया तथा धारा 411 भादवि की बढ़ोत्तरी की गई।

गिरफ्तारी का विवरण – दिनांक- 01.08.2022 को उ0नि0 नवल किशोर सिंह मय हमराह फरिहा चौराहे पर मौजूद थे कि मुकदमा उपरोक्त मे साक्ष्य संकलन व मुखबिर खास की सूचना पर प्रकाश में आये 02 नफर अभियुक्त राजपत पुत्र सतई सा0 कुशलगाव थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ तथा राकेश पुत्र सुरेन्द्र सा0 भोरमउ थाना फूलपुर आजमगढ़ को मुखबिर खास की सूचना पर उ0नि0 नवल किशोर सिंह  मय हमराही कर्म0गण द्वारा खुदादादपुर के पास से समय करीब 12.05 बजे गिरफ्तार किया गया।  जिनके पास से चुराई गई डीजल में से 20 लीटर डीजल बरामद की गई शेष डीजल अभियुक्तों द्वारा बेच दिया जाना बताया गया। अभियुक्तगण का  चालान मा0 न्यायालय किया गया ।

पंजीकृत अभियोग -   मु0अ0सं0 330/22 धारा-379/411 भादवि थाना निजामाबाद आजमगढ़ 

गिरफ्तार अभियुक्त-
     
1. राजपत पुत्र सतई सा0 कुशलगाव थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ 
2. राकेश पुत्र सुरेन्द्र सा0 भोरमउ थाना फूलपुर आजमगढ़ 

बरामदगी-  चोरी गये 20 लीटर डीजल बरामद

आपराधिक इतिहास-

1. मु0अ0सं0 113/19 धारा-308/323/504/506 भादवि थाना दीदारगंज आजमगढ़ बनाम राजपत पुत्र सतई सा0 कुशलगाव थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़
2.  मु0अ0सं0 206/2010 धारा-363/366 भादवि व धारा 3(1) 11 एससी एसटी एक्ट  थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़   
3.  मु0अ0सं0 222/2020 धारा-379/419/420 भादवि थाना सरायमीर आजमगढ़ बनाम राकेश पुत्र सुरेन्द्र सा0 भोरमउ थाना फूलपुर आजमगढ़ 

गिरफ्तार करने वाली टीम-

1. उ0नि0 श्री नवल किशोर सिंह HC शिवधन यादव का0 मकरध्वज थाना निजामाबाद, आजमगढ

और नया पुराने