आज़मगढ़।
रिपोर्ट: आदर्श श्रीवास्तव
आजमगढ़: पुलिस क्षेत्राधिकारी सगड़ी अनिल कुमार वर्मा ने सोमवार को जीयनपुर स्थित कई बैंकों में लगी आपातकालीन सुरक्षा व्यवस्थाओं की जानकारी ली। बंद सीसी कैमरों को तुरंत चालू करने का निर्देश दिया। सगड़ी तहसील के कई बैंकों में पाकेटमारो और उचक्को द्वारा उपभोक्ताओं को ठगने की आए दिन शिकायत मिलती है। बैंक के उपभोक्ता अक्सर ठगी के शिकार हो जाते हैं। जिसके लिए बैंकों में सीसी कैमरे,आपातकाल के लिए इमरजेंसी अलार्म की भी व्यवस्था की गई है। सोमवार पुलिस क्षेत्राधिकारी सगड़ी अनिल कुमार वर्मा ने भारतीय स्टेट बैंक जीयनपुर, यूनियन बैंक, इंडियन बैंक जीयनपुर सहित कई बैंक की सुरक्षा की हकीकत जानी। बैंकों के सीसी कैमरे, आपातकाल के लिए लगे सायरन और बैंक में तैनात कर्मचारियों की जानकारी ली। दो बैंकों में कई प्रमुख सीसी कैमरे बंद मिले। जिसको तत्काल ठीक करा कर चालू करने का निर्देश दिया। जांच के दौरान प्रभारी निरीक्षक कोतवाली जीयनपुर यादवेंद्र पांडेय भी मौजूद रहे।