Breaking News

सिधारी: प्रकाश में आया गांजा तस्कर गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना सिधारी

आज़मगढ़: पूर्व की घटना– दिनांक 29.07.2022 को स्वाट द्वितीय प्रभारी गजानन्द चौबे, उ0नि0 प्रकाश शुक्ला मय हमराह, प्र0नि0 सिधारी स्वतंत्र कुमार सिंह मय हमराह पुलिस बल उ0नि0 कमल नयन दूबे मय हमराह के द्वारा राकेश यादव उर्फ सोनू यादव निवासी सलारपुर के घर  के अहाते में भूसे की कटकट वाले कमरे में से नाजायज गांजा के कुल 49 पैकेट जिनका वजन लगभग 125 किलोग्राम के साथ अभियुक्त सूर्यभान यादव पुत्र स्व0 बालचन्द्र यादव निवासी ग्राम अमदही थाना जहानागंज जनपद आजगढ़, रामनयन पुत्र समई राम निवासी मंगरांवा रायपुर  थाना गम्भीरपुर आजमगढ़, शिवप्रकाश विश्वकर्मा उर्फ छोटू पुत्र श्यामलाल निवासी कमरूद्दीनपुर थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर को गिरफ्तार किया गया था । जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 293/22 धारा 8/20 NDPS ACT का अभियोग पंजीकृत किया गया था। जिसका विवेचना उ0नि0 जितेन्द्र कुमार सिंह द्वारा किया जा रहा है।
उक्त मुकदमें में अभियुक्त कमला पुत्र स्व0 राम गरीब  ग्राम जमुहाई थाना सरायख्वाजा जिला जौनपुर का नाम प्रकाश में आया।
गिरफ्तारी का विवरण- दिनांक 01.08.2022 को उ0नि0 जितेन्द्र कुमार सिंह मय हमराहियान द्वारा मुकदमा उपरोक्त में प्रकाश में आये अभियुक्त  कमला पुत्र स्व0 राम गरीब  ग्राम जमुहाई थाना सरायख्वाजा जिला जौनपुर को मुखबिर की सूचना पर नरौली तिराहे से समय 09.00 बजे गिरफ्तार किया गया वैधानिक कार्यवाही किया जा रहा है। 

पूछताछ का विवरण- गिरफ्तार अभियुक्त ने बताया कि मैं (कमला), राकेश यादव उर्फ सोनू निवासी सलारपुर, परवेज निवासी जहानागंज, सूर्यभान यादव निवासी जहानागंज व राम नयन निवासी मगरावा गम्भीरपुर के साथ विभिन्न वाहनो से जगदलपुर उड़ीसा से भारी मात्रा मे गाँजा लाते थे जिसे सोनू यादव के घर के भुसौला मे छिपाकर रखते थे तथा मोबाइल से वार्ता कर के गांजे को बलिया मऊ जौनपुर आदि जनपदो में बेचकर रूपये कमाते थे मेरी बातचीत रामनयन से फोन से होती रहती थी तथा अपनी पहचान छिपाने के लिये आनन्द गुप्ता के नाम से बात करता था । सलारपुर जब गांजा पकडा गया तो राकेश उर्फ सोनू मौके से भाग गया था जिसने मुझे बताया कि तुम्हारे बारे में पुलिस वाले नही जानते हैं इस लिये तुम कचेहरी जाकर पकडे गये साथियो की जमानत का प्रबन्ध करो  बिक्री मे मिले रूपयों में मुझे भी हिस्सा मिलता था। हमारे साथ गांजे को लाने व बिक्री व्यापार करने में शिवप्रकाश विश्वकर्मा उर्फ छोटू निवासी कमरूद्दीनपुर थाना गौरा बादशाहपुर जनपद जौनपुर भी शामिल था। 

पंजीकृत अभियोग –

मु0अ0सं0- 293/22 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट भादवि थाना सिधारी आजमगढ़

गिरफ्तार अभियुक्त

कमला पुत्र स्व0 राम गरीब निवासी जमुहाई थाना सराय ख्वाजा जनपद जौनपुर उम्र 48 वर्ष
आपराधिक इतिहास-मुकदमा उपरोक्त

गिरफ्तार  करने वाली पुलिस टीम का विवरण

1.उ0नि0 जितेन्द्र कुमार सिंह कां0 अभय सिंह कां0 शैलेन्द्र यादव थाना सिधारी आजमगढ़

और नया पुराने