आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़ (सगड़ी): सगड़ी तहसील क्षेत्र स्थित गांधी इंटर कॉलेज, मालटारी में सोमवार को संविधान निर्माता और भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके पश्चात शिक्षकों ने उनके विचारों, जीवन संघर्षों और संविधान निर्माण में दिए गए उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला।
कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. वीरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा, "डॉ. अंबेडकर ने सामाजिक समानता और शिक्षा के क्षेत्र में जो योगदान दिया, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। हमें उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लेना चाहिए।"
इस अवसर पर टिल्ठू राम यादव, चंद्र प्रकाश राय, महेंद्र यादव, रिज़वान अहमद, गंगादिन, अंजेश राय, जमालुद्दीन और हरिलाल आदि ने अपने-अपने विचार साझा किए। सभी ने मिलकर डॉ. अंबेडकर के सिद्धांतों को अपने जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया।