Breaking News

अम्बेडकर कल्याण समिति ने कुछ इस तरह से मनाई बाबा साहब की जयन्ती।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़। शहर के अम्बेडकर पार्क सलेमपुर हीरापट्टïी में अम्बेडकर कल्याण समिति के द्वारा अलग तरीके से बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की जयन्ती मनाई गई। इस दौरान विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन समिति के द्वारा किया गया।
 इस दौरान वहां मौजूद लोगों में काफी उत्साह दिखाई दिया और जय भीम, बाबा साहब अमर रहे के नारों से पूरा इलाका गूंजयमान रहा। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने पेटिंग प्रतोयोगिता में प्रतिभाग किया। इसके साथ ही बच्चों ने नृत्य के साथ गायन भी प्रस्तुत कर लोगों के मन को मोह लिये। इस अवसर पर कला प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के साथ ही म्यूजिकल प्रतियोगिता आदि का आयोजन किया गया और विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया। कार्यक्रम के आयोजक के०पी० गौतम व दिनेश कुमार ने बताया कि प्रतिवर्ष यह कार्यक्रम आयोजित किया जाता है और इस कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों और महिलाओं को बाबा साहब के बारे में बताया जाता है और विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाता है। लोगों ने कहा कि आज हम लोग जिस मुकाम पर भी है वह बाबा साहब की देन है। बाबा साहब की वजह से ही हम लोगों को समाज में एक पहचान मिली है।

और नया पुराने