डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने मांगी परिवार की सुख-समृद्धि की कामना।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: अंजनी राय

लालगंज (आज़मगढ़)। छठ महापर्व की आस्था और भक्ति से सोमवार को देवगांव गोसाईगंज क्षेत्र का ग्राम श्रीकांतपुर पूरी तरह सराबोर रहा। ग्राम के दिनेश नाथ मंदिर धाम पोखरे पर व्रती महिलाओं ने डूबते सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।

कई महिलाओं ने अपने घर की छतों पर बड़ी बख्शों में जल भरकर पूजा की शुरुआत की, जबकि दूसरे दिन व्रती महिलाएं सामूहिक रूप से पोखरे पर पहुंचीं। पारंपरिक गीतों और नाच-गान के साथ महिलाएं सूर्य आराधना स्थल तक पहुंचीं। सूर्यदेव को अर्घ्य देने के बाद श्रद्धालुओं ने पूरे मनोयोग से प्रार्थना की — हे सूर्य देव, हमारे परिवार में सदा सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे।

दिनेश नाथ मंदिर धाम परिसर को साफ-सफाई कर आकर्षक झालरों और रंगीन लाइटों से सजाया गया था। रात के समय मंदिर और सजावट का प्रतिबिंब पोखरे के जल में झिलमिलाता रहा, जो दृश्य भक्तों के आकर्षण का केंद्र बना। हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की मौजूदगी से पूरा वातावरण भक्ति और उल्लास से भर गया।

परंपरागत मान्यता के अनुसार, छठ के दिन व्रती महिलाएं सूर्य देव से जो भी मनोकामना मांगती हैं, वह पूरी होती है। इस विश्वास के साथ श्रद्धालुओं ने पर्व को पूर्ण आस्था और उत्साह के साथ मनाया।




और नया पुराने