सगड़ी में धूमधाम से मनाया गया छठ पर्व, विधायक डॉ. एच.एन. सिंह पटेल ने किया छठ मैया प्रतिमा का उद्घाटन


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: आदर्श श्रीवास्तव

आजमगढ़। सगड़ी तहसील क्षेत्र में लोक आस्था का महापर्व छठ श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। जीयनपुर नगर पंचायत स्थित कोइरिया पोखरे पर छठ माता की प्रतिमा स्थापित की गई, जिसका उद्घाटन सगड़ी विधायक डॉ. एच.एन. सिंह पटेल ने किया।


इस मौके पर विधायक डॉ. पटेल ने कहा कि छठ पर्व आस्था, विश्वास और समर्पण का प्रतीक है। माताएं-बहनें सूर्योपासना कर अपने परिवार की सुख-समृद्धि और मंगल की कामना करती हैं। ग्राम प्रधान शिवकुमार यादव ने सभी के मंगलमय जीवन की प्रार्थना की।

जीयनपुर नगर पंचायत चेयरमैन पद के प्रत्याशी सतीश सोनकर ने कहा कि छठ पर्व नहाय-खाय से शुरू होकर चौथे दिन सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न होता है। पूजा के दौरान ‘डाला’ में विविध सामग्री रखकर छठी माता को अर्पित की जाती है।

स्थानीय नागरिक मुन्ना बैध ने बताया कि जीयनपुर में यह पर्व वर्षों से बड़े ही श्रद्धा और विश्वास के साथ मनाया जाता है। महिलाएं पोखरे पर एकत्र होकर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देती हैं और अपनी मनोकामनाएं व्यक्त करती हैं।

कार्यक्रम में राजकुमार, रिंकू श्रीवास्तव, मुन्ना बैध, पिंटू चौरसिया, खातिरपुर प्रधान शिवकुमार यादव, दिनेश कुमार मोदनवाल, शुभम यादव, सुरेश कुमार चौरसिया, डब्लू गुप्ता, मनीष चौरसिया सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।



और नया पुराने