Breaking News

🕉️ वैदिक मंत्रों की गूंज में हुआ श्रीरामकथा का भूमि पूजन।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

 101 कन्याओं की कलश यात्रा से सजेगा यज्ञ मंडप।

सगड़ी (आजमगढ़) सगड़ी तहसील के हरसिंहपुर गांव स्थित प्राचीन शक्तिपीठ माता शीतला धाम में 7 से 14 मार्च तक आयोजित होने वाली श्रीराम कथा एवं मानस ज्ञान यज्ञ की तैयारियां शुरू हो गई हैं। शुक्रवार को शुभ मुहूर्त में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन संपन्न हुआ। ब्राह्मणों ने देवताओं का आवाहन कर क्षेत्र और जनकल्याण की मंगल कामना की।
आयोजकों के अनुसार शनिवार को तमसा नदी से 101 कन्याओं द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। कन्याएं कलश लेकर यज्ञ मंडप तक पहुंचेंगी, जहां वेद मंत्रों और ऋचाओं के साथ कलश की स्थापना की जाएगी। इस आध्यात्मिक आयोजन को लेकर क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बन गया है।
शीतला धाम सेवा समिति के अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि यह आयोजन उनके पिता स्व. पारसनाथ सिंह, माता स्व. सुमित्रा सिंह और पूर्वजों की स्मृति में जनकल्याण की भावना से हर वर्ष कराया जाता है। इस बार भी 7 मार्च से 14 मार्च तक सात दिवसीय श्रीराम कथा और ज्ञान यज्ञ का आयोजन होगा।
इस दौरान प्रसिद्ध कथा व्यास प्रेमभूषण जी महाराज श्रद्धालुओं को श्रीराम कथा का अमृत पान कराएंगे। कार्यक्रम के अनुसार

📿 7 मार्च – भव्य कलश यात्रा
📿 8 मार्च – श्रीराम कथा महिमा व शिव-पार्वती विवाह
📿 9 मार्च – भगवान राम का प्राकट्य महोत्सव व बाल लीला
📿 10 मार्च – धनुष भंग व विवाह महोत्सव
📿 11 मार्च – वनगमन व केवट प्रेम प्रसंग
📿 12 मार्च – भगवान के 14 निवास स्थान व भरत मिलाप
📿 13 मार्च – शबरी प्रेम कथा व हनुमान मिलन
📿 14 मार्च – सुंदरकांड पाठ व श्रीराम राज्याभिषेक

भूमि पूजन कार्यक्रम में आयोजक मंडल के रीता सिंह, कंचन सिंह, पूजा सिंह, रितु सिंह, सुशांत सिंह और शशांक सिंह सहित कई श्रद्धालु उपस्थित रहे। पूरे क्षेत्र में अब रामकथा को लेकर उत्साह और श्रद्धा का माहौल है।

🙏 माता शीतला धाम में सात दिनों तक भक्ति, कथा और ज्ञान की गंगा बहेगी।

और नया पुराने