आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़ 15 अप्रैल-- जिलाधिकारी नागेन्द्र प्रसाद सिंह ने समस्त उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिये गये हैं कि अपने-अपने संबंधित तहसील क्षेत्रों में नेशनल इन्फार्मेटिक सेन्टर (एनआईसी) के सहयोग से आपदा के समय कौन-कौन व्यक्ति राहत सामग्री पाने हेतु पात्र हैं, इस सम्बन्ध में डाटा बेस तैयार करायें एवं किस-किस दिन 10 दिन के लिए राहत सामग्री प्रदान किया गया है व 10 दिन बाद डाटा बेस अपने आप अपडेट हो कि किन-किन व्यक्तियों को राहत सामग्री का वितरण किया जायेगा। राजस्व ग्राम स्तर पर जो आपदा कर्मचारी हैं, वह यह सुनिश्चित करेंगे कि पात्र व्यक्तियों को राहत सामग्री समय-समय पर मिल रही है।