आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना दीदारंगज
आज़मगढ़। दिनाँक 12.11.2020 वादी मो0 आजम पुत्र अकबाल सा0 बीबीगंज थाना दीदारगंज, आजमगढ़ ने थाना दीदारगंज पर सूचना दिया कि मलगाँव मोड़ बहद् ग्राम मलगाँव व फासला 08 किमी0 पूर्वोत्तर में ट्रक MH 04 GF 8861 के चालक नाम पता अज्ञात द्वारा एक्सीडेन्ट की घटना कारित किया गया । जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 189/20 धारा 279,337 भादवि थाना दीदारगंज, जनपद आजमगढ़ पंजीकृत किया गया ।
आज दि0 18.11.2020 को उ0नि0 राजकुमार यादव मय हमराह का0 मुकेश विश्वकर्मा व का0 मोनू यादव व का0 अनूप कुमार साथ विनावर देखभाल क्षेत्र ,तलाश वाछित अपराधी/वारन्टी क्षेत्र मे मामूर थे कि जरिये मुखविर खास सूचना मिली कि मु0अ0सं0 189/20 धारा 279,337 भा0द0वि0 थाना दीदारगंज, जनपद आजमगढ़ से सम्बन्धित ट्रक सरायमीर की तरफ से आ रहा हैं । उक्त सूचना पर विश्वास करके उ0नि0 राजकुमार यादव मय हमराही कर्मचारीगण को मुखबिर खास की मंशा से अवगत कराकर दीदारगंज चौराहे पर बैरियर लगाकर आने वाले ट्रक का इंतजार करने लगा कि कुछ ही देर में एक कन्टेनर 10 चक्का ट्रक आता दिखाई दिया जिसे रूकवाया गया जिस पर नम्बर MH 04 GF 8861अंकित है । जो थाना हाजा के मु0अ0सं0 189/20 धारा 279,337 भादवि से सम्बन्धित है । उक्त ट्रक के चालक का नाम पता पूछा गया तो उसने अपना नाम अमित विश्वकर्मा पुत्र रवीन्द्र विश्वकर्मा निवासी ग्राम रामगढ़ जीबली थाना जैतपुर जनपद अम्बेडकरनगर बताया । जिसे मु0अ0सं0 189/20 धारा 279,337 भादवि का बोध कराते हुये समय करीब 07.35 बजे बजाप्ता बकायदा मय ट्रक के हिरासत पुलिस में लिया गया । गिरफ्तार अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया ।