Breaking News

एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने आधार कार्ड समस्याओं को लेकर एसडीएम बरहज को सौंपा ज्ञापन।

देवरिया।

रिपोर्ट: ब्यूरो

देवरिया: आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बरहज नगर सहमंत्री ( नगर आंदोलन प्रमुख ) सोनाली सोनकर के नेतृत्व ने उपजिलाधिकारी बरहज को बरहज पोस्ट आफिस पर हो रहे विद्यार्थियों को आधार कार्ड की समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा।
इस दौरान मौके पर जिला संयोजक शिवम निषाद ने कहा कि- विद्यार्थी परिषद अपने स्थापना कॉल से ही छात्रहित व साथ ही साथ समाजहित के लिए कार्य करता आ रहा है। ऐसे में इस समय विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति फार्म भरने में आधार से फोन नंम्बर लिंक होना अनिवार्य किया गया है। वही यह कार्य जो पोस्ट आफिस से संचालित हो रहा था जो कि विगत महीनों से कार्य नही हो रहा जिससे विद्यार्थियों को इस समस्या का सामना करना पड़ रहा है। विद्यार्थियों को पोस्ट आफिस पर जाने के बाद उन्हें लौटा दिया जा रहा और कहीं और से कराने की बात कही जा रही इसी समस्या को लेकर आज विद्यार्थी परिषद ने उपजिलाधिकारी बरहज को ज्ञापन सौंपा।
इस मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शुभम निषाद, नगर मंत्री प्रीति चौहान, प्रियांश जायसवाल, पंकज शर्मा, खुशबू सोनकर, मुस्कान गुप्ता, शालिनी रावत, रितिक, आदि कार्यकर्ता व विद्यार्थी मौजूद रहे।

और नया पुराने