आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना जहानागंज
आज़मगढ़: दिनांक 29.12.2020 को जहानागंज थाना क्षेत्र के वादी की पुत्री उम्र करीब 14 वर्ष को अभियुक्त द्वारा गलत नियत से हाथ पकड़ना व छेड़खानी करना व जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध मे वादी द्वारा लिखित तहरीर दी गई थी। दाखिला तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय मे 293/20 धारा 354ख,504,506 भादवि व 7/8 पाक्सो एक्ट बनाम सुनील पुत्र रामाधार राम ग्राम सेवटा थाना जहानागंज जनपद आजमगढ पंजीकृत किया गया था तथा दौराने विवेचना अभियुक्त योगेश विश्वकर्मा उर्फ नेम विश्वकर्मा पुत्र शिवकुमार विश्वकर्मा ग्राम सेवटा थाना जहानागंज जनपद आजमगढ का नाम प्रकाश मे आया तथा मुकदमा उपरोक्त मे धारा 376 भादवि व ¾ पाक्सो एक्ट की बढोत्तरी की गयी ।
*पुलिस अधीक्षक आजमगढ सुधीर कुमार सिंह* के आदेश के अनुपालन मे पुलिस अधीक्षक नगर पंकज कुमार पाण्डेय तथा क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल निर्देशन में आज दिनांक 31.01.2020 को उ0नि0 विजय प्रताप सिंह मय हमराह द्वारा द्वारा मु0अ0सं0 293/20 धारा 354ख/376/504/506 भादवि व 3/4 पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित वाछिंत अभियुक्त योगेश विश्वकर्मा उर्फनेम विश्वकर्मा पुत्र शिवकुमार विश्वकर्मा ग्राम सेवटा थाना जहानागंज जनपद आजमगढ को सेवटा मोङ थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ से समय करीब 11.35 बजे गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है ।
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0 293/20 धारा 376/354ख/504/506 भादवि व 3/4 पाक्सो एक्ट
गिरफ्तार अभियुक्त
योगेश विश्वकर्मा उर्फ नेम विश्वकर्मा पुत्र शिवकुमार विश्वकर्मा ग्राम सेवटा थाना जहानागंज जनपद आजमगढ
गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरण
1- उ0नि0 विजय प्रताप सिंह
2-हे0का0 अवधेश प्रसाद
3-का0 दिलराज सिंह
नोट-जनपद आजमगढ़ के समस्त थाना द्वारा शान्ति व्यवस्था हेतु कुल 28 व्यक्तियों के विरूद्ध 151 सीआरपीसी की कार्यवाही की गयी है।