आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़ 05 फरवरी-- जिलाधिकारी राजेश कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में कर-करेत्तर माह जनवरी 2021 की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई।
कर राजस्व के अन्तर्गत स्टाम्प एवं पंजीकरण, आबकारी, वाहन कर/माल एवं यात्री कर, विद्युत कर तथा शुल्क तथा करेत्तर राजस्व के अन्तर्गत भू-तत्व धातुकर्म (खनन विभाग), लोक निर्माण विभाग (सड़क-पुल), नगर विकास विभाग तथा कृषि मण्डी समिति के राजस्व वसूली की विस्तार से समीक्षा की गयी।
समीक्षा के दौरान कर राजस्व में पाया गया कि स्टाम्प एवं पंजीकरण में माह का प्राप्ति प्रतिशत 82.41 तथा क्रमिक प्राप्ति का प्रतिशत 63.79, आबकारी में माह का प्राप्ति प्रतिशत 134.92 तथा क्रमिक प्राप्ति का प्रतिशत 70.91, वाहन कर/माल एवं यात्री कर में माह का प्राप्ति प्रतिशत 64.44 तथा क्रमिक प्राप्ति का प्रतिशत 59.80 है, करेत्तर राजस्व के अन्तर्गत खनन के माह का प्राप्ति प्रतिशत 71.29 तथा क्रमिक प्राप्ति का प्रतिशत 46.60, नगर पालिका परिषद आजमगढ़ के माह का प्राप्ति प्रतिशत 112.11 तथा क्रमिक प्राप्ति का प्रतिशत 72.71 है, जो गत वर्ष में इसी माह के प्राप्ति प्रतिशत तथा क्रमिक प्राप्ति के प्रतिशत से कम पाये जाने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी प्रकट करते हुए समस्त कर/करेत्तर राजस्व के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि वसूली में तेजी लाते हुए लक्ष्य को पूर्ण करें।
आगे उन्होने कहा कि इस वित्तीय वर्ष में केवल 02 माह अवशेष हैं, इसलिए उच्च प्राथमिकता के आधार पर समस्त संबंधित अधिकारी कर राजस्व एवं करेत्तर राजस्व की वसूली लक्ष्य के सापेक्ष शत प्रतिशत करना सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी हरी शंकर, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 गुरू प्रसाद, अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेन्द्र सिंह, समस्त एसडीएम/तहसीलदार सहित संबंधित अधिकारी रहे।