आज़मगढ़।
सगड़ी।
कवरेज डेस्क: सगड़ी तहसील के धनछुला स्थित कालिका मंदिर पर राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी एवं जय जवान जय किसान का नारा देने वाले भारत के पूर्व प्रधान मंत्री स्व० लालबहादुर शास्त्री के जन्म दिवस 2 अक्टूबर को भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष कमलेंद्र मिश्रा मोनू के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया गया और मंदिर के आसपास साफ सफाई की गई।
इस दौरान कमलेश मिश्रा ने कहा कि- आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं जय जवान जय किसान का नारा देने वाले भारत के पूर्व प्रधान मंत्री स्व० लालबहादुर शास्त्री जी की जयंती पर समाज को एक सन्देश देने का प्रयास किया गया है, ताकि स्वच्छ भारत मिशन कामयाब हो सके, और लोग साफ सफाई के प्रति जागरूक हों,
छात्रनेता सत्यम चौबे ने कहा कि- आज देश के दो महापुरुषों की जयंती है, उन्हें याद करते हुए आज स्वच्छता अभियान चलाकर साफ सफाई के साथ लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया है।इस मौके पर मोनू, चन्द्रपाल सिंह, सूर्य प्रकाश सिंह एसपी, शिवम राय महावीर सिंह, अभिषेक पाठक, अनुपम रस्तोगी, आदित्य सिंह, भोलू मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट: वीर सिंह