मऊ।
शिक्षा क्षेत्र रानीपुर के कमथरी विद्यालय के आयोजन में ग्राम प्रधान श्री बिरजू यादव ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम की शुरुवात की। स्वच्छता ही सेवा के अंतर्गत वाद विवाद एवम अन्य रंगारंग कार्यक्रमों के साथ बच्चों ने महात्मा गांधी एवम लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती मनाई।
विद्यालय परिवार की तरफ से पुरस्कार वितरण के साथ कुछ विशेष पुरस्कार ( कुल 18 बच्चों को)दिए गये जिसमे दीवाल घडी उनके अभिभावकों की उपस्थिति में दी गई। ग्राम प्रधान के द्वारा मीठा, समोसा,एवम फल बच्चों को अपने हाथों से वितरित किया गया। बच्चों के खेल के परिधान( ड्रेस ) के लिए 8000 रुपये का सहयोग ग्राम प्रधान ने दिया। कुल 12 बच्चों को दीवार घड़ी विद्यालय की तरफ से प्रदान की गई।
रिपोर्ट: ज्ञानेंद्र तिवारी