Breaking News

तमसा नदी में नहाते समय युवक की डूबने से मौत।

मऊ

मुहम्मदाबाद गोहना तहसील क्षेत्र के वलीदपुर निवासी 20 वर्षीय सुनील कुमार पुत्र तारकनाथ की दोपहर में तमसा नदी में नहाते समय डूबने से मौत हो गई ।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गोता खोरों की मदद से शव को बाहर निकाला जानकारी के मुताबिक 22 वर्षीय सुनील कुमार पुत्र तारकनाथ जो अपने पाटीदारी में दादी के मरने के पश्चात तमसा नदी पर दाह संस्कार कर दोपहर में नदी में नहाने के लिए अन्य लोगों के साथ गए।नहाते समय सुनील कुमार गहरे पानी में समा गए तथा व डूबने लगे।आसपास के लोगों ने हल्ला मचाया।इसकी जानकारी आस-पास के गोताखोरों को मिलने पर वे मौके पर पहुंचे तथा सुनील को तमसा नदी से बाहर निकाला। परिजन सुनील को लाद -फाद कर  नजदीक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाये,जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।इसकी जानकारी तहसील प्रशासन को मिलने पर तहसीलदार चंद्रभूषण प्रताप मौके पर पहुंचे तथा पुलिस भी पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिऐ भेज दिया है।

  रिपोर्टर सूर्य प्रताप

और नया पुराने