आज़मगढ़।
कवरेज डेस्क: सरायमीर फूलपुर तहसील क्षेत्रत्र के सदरपुर बरौली गांव में आलमी तब्लीगी का आल इन्डिया इज्तेमा आगामी 12,13,14 को होना था जिसकी तैयारी एक माह से चलरही थी इस कार्यक्रम की अनुमति के लिए दो माह पूर्व प्रार्थना पत्र दिया गया था, त्यौहारो के चलते कार्यक्रम की अनुमति नही मिल सकी सोमवार को पुलिस ने मौके पर पहुंच कर हो रहे कार्य को रोकवा दिया कहा आप के पास अभी अनुमति पत्र नही है।
जिसकी सूचना लोगो ने आलाधिकारियों की दी थी। आलाधिकारियों ने इस को संज्ञान में लेते हुए मंगलवार को दो बजे एडीएम एवं एस पी ग्रामीण नरेन्द्र प्रताप सिंह मयफ़ोर्स के साथ इजतेमागह में पहुंच कर इज्तेमा गाह का जायजा लिया और लोगों से बात की और कहा कि में इज्तेमा के मंच से लोगो को अच्छी बात और समाज मे जीने का ढंग बताया जाता है और एक दोसरे को मानवता का पाठ बताया जाता है। हम आप लोगो से अनुरोध करते है कि आप लोग अपनी तारीख को 26, 27, 28 अक्तूबर करले जिस पर इज्तेमा के इंतजामिया के लोग राजी हो गये। एसपी ग्रामीण ने कहा कि हम इज्तेमा में फ़ोर्स की इंतेजाम करेंगे और जो भी जरूरत पड़ेगी बिजली पानी शौचालय आदि का बंदोंबस्त करेंगे, अपने अपने गाँव मे शौचालय बनवाने का लोगो का सहयोग करें ऐ डी एम ने कहा कि पॉलीथिन का इस्तेमाल पूरी तरह बन्द होना चाहिए, डिस्पोजल गिलास प्लेट आदि को मुक्ति बनाये। इस मौके पर एस डी एम ललित कुमार कोतवाल नागेश उपाध्याय, शब्बू , मसूद मुन्ना, तारिक़ शमीम, शाहिद शादाब, रिज़वान, ज़ुबैर ,मिस्टर, ज़फर, फैसल उर्फरोमी प्रधान, कलीम अहमद , सलीम प्रधान, मेराज अहमद, सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित थे।
रिपोर्ट: मोहम्मद यासिर