आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना सिधारी
आज़मगढ़। पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा वांछित अभियुक्तगण/चैकिंग संदिग्ध व्यक्ति / वाहन के आदेश निर्देश के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर व स0पु0अधी0/क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल निर्देशन में नि0अ0 अंशुमान यदुवंशी मय हमराहियान के थाना स्थानीय से प्रस्थान कर देखभाल क्षेत्र में मामूर थे कि जरिये मुखबिर सूचना मिली कि एक व्यक्ति मेहनगर से आने वाले सड़क मार्ग से छतवारा की तरफ आ रहा है जो अपने पास कट्टा व कारतूस लिया हुआ है व किसी घटना को अंजान देने के लिए जा रहा है यदि जल्दी किया जाये तो पकड़ा जा सकता है मुखवीर की बात पर विश्वास करके मय हमराहीगण मय मुखबीर के मय प्रस्थान करके इंडियन आयल पेट्रोल पम्प के आगे जैसे ही पहुचे कि मुखबिर द्वारा दूसरी तरफ से आते हुये व्यक्ति की तरफ इशारा किया और हट गया। पुलिस द्वारा सामने से आते हुये व्यक्ति को घेरकर पकड़ लिया गया। पकड़े गये व्यक्ति का नाम व पता पूछा गया तो अपना नाम मनोज चौहान पुत्र राम विलास चौहान निवासी सैदपुर थाना सिधारी जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 37 बर्ष बताया। पकड़े गये व्यक्ति के पास से एक अदद कट्टा 315 बोर का व 2 अदद जिंदा कारतुस बरामद कर स्थानीय थाना पर मु0अ0सं0 149/2020 धारा 3/25 आर्मस एक्ट पंजीकृत कर चालान माननीय न्यायलय किया जा रहा है ।
गिरफ्तार अभियुक्तः
मनोज चौहान पुत्र राम विलास चौहान निवासी सैदपुर थाना सिधारी जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 37 बर्ष
बरामदगीः -
1. एक अदद कट्टा .315 बोर व दो अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर
पंजीकृत अभियोग-
मु0अ0सं0 149/2020 धारा 3/25 आर्मस एक्ट ।
आपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0सं0 149/2020 धारा 3/25 आर्मस एक्ट
2. मु0अ0सं0 329/2004 धारा 304/504 भादवि
गिरफ्तारी करने वाली टीमः-
1. नि0अ0 अंशुमान यदुवंशी थाना सिधारी आजमगढ़
2. उ0नि0 राजेन्द्र प्रसाद सिंह थाना सिधारी आजमगढ़
3. का0 बिजेन्द्र कुमार थाना सिधारी आजमगढ़
4. का0 विनोद प्रताप यादव थाना सिधारी आजमगढ़
5. का0 महेश कुमार थाना सिधारी आजमगढ़
