Breaking News

हत्या के वांछित अभियुक्तगण गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना- बरदह

आज़मगढ़। आज दि0 13.09.2020 को प्र0नि0 विनोद कुमार मय हमराहका0 देवेश यादव, का0 धर्मराज, म0का0 पारुल मिश्रा के थाना हाजा से प्रस्थान कर विवेचना में सुरागरसी पतारसी में मामूर होकर बडगहन में मामूर थे कि जरिये मुखबीर खास सूचना मिली कि मु0अ0स0 216/20 धारा 302/201/34 भा0द0वि0 से सम्बन्धित गुंजा की हत्या उसी गाँव के चन्दू व उसकी मां व पिता जी द्वारा गला दबाकर की गई है। जो कही भागने की फिराक में हैं दुबरा बाजार में मौजूद है। कि इस सूचना पर विश्वास कर प्र0नि0 वहाँ से प्रस्थान कर दुबरा बाजार में पहुँचे जहाँ पर नहर के पास तीन व्यक्ति दिखाई दिये कि पुलिस वालों को देखकर सकपका कर भागना चाहे कि हमराही पुलिस बल की सहायता से मौके पर ही पकड लिया गया। पकड़े गये व्यक्तियों से नाम पता पूछा गया तो 1. रामअचल पुत्र फूलचन्द 2. रामपत्ती पत्नी रामअचल 3. चन्दू पुत्र बृजवासी साकिनान ग्राम पिछौरा थाना बरदह आजमगढ बताया । अभियुक्तगण को समय करीब 10.00 बजे दिन मे गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायलय किया जा रहा है।


 पूछताछ का विवरण - पूछताछ किया गया तो चन्दू पुत्र बृजवासी सा0 पिछौरा थाना बरदह आजमगढ ने बताया कि मैं गुंजा पुत्र रामअचल से पिछले दो वर्षों से प्यार करता था । दिनांक 06.09.2020 को देर सायं उसने मुझे अपने घर पर बुलाया उसके घर के लोग बाहर थे। अंधेरे का फायदा उठाकर मैं भी उसके घर पर पहुँच गया और वह रो रो कर कहने लगी कि मैं तुमसे प्यार करती हूँ और अभी चलो भाग कर शादी कर लेते हैं। मेरे द्वारा काफी समझाया बुझाया गया कि हम लोग एक ही गाँव के हैं। ऐसा नहीं हो सकता है कि वह तेज तेज चिल्लाने लगी व मुझसे हाथा-पाही करने लगी कि मुझे गुस्सा आ गया तभी मैने उसका मुह व गला दबा दिया था कि उसी समय उसके पिता रामअचल पुत्र फूलचन्द व मां रामपत्ती देवी पत्नी रामअचल आ गये और हम लोगो को देखकर गुस्से मे आकर वे भी कहने लगे कि मार डालो किसी की बात नहीं मान रही है इसकी शादी दूसरे जगह लगा दिये है फिर भी यह नहीं मान रही है। कि इसी बात पर उसके पिता रामअचल व उसकी मां रामपत्ती देवी भी गला दबाकर मारने की कोशिश की जब अधमरी हो गयी तो हम सभी लोग मिलकर सरकारी अस्पताल बरदह ले गये जहाँ पर डाक्टर साहब द्वारा जौनपुर के लिए रेफर कर दिया। जौनपुर जाते समय रास्ते में ही उसकी मृत्यु हो गयी थी। हम लोग अपने बचने के लिए ऐसा किये थे ताकि किसी को भी कोई शक न हो।  तब हम लोग मिलकर उसको एक पटिया पर लेटा कर तीन साडी में लपेटकर रस्सी से बांधकर , ठेले से रात के अंधेरे में ले जाकर बंधवा महादेव बेसो नदी के पुल के नीचे फेक दिये थे। साहब हम लोगों से गलती हो गयी है। हम लोगों को माफ कर दीजिये कि वहीं से अभियुक्तगण को साथ लेकर घटनास्थल पर जहाँ पर हस्व निशानदेही अभियुक्तगण के निरीक्षण घटनास्थल किया गया । ।

 पंजीकृत अभियोग-

 मु0अ0स0 216/20 धारा 302/201/34 भा0द0वि0

 गिरफ्तार अभियुक्तगण-

1. रामअचल पुत्र फूलचन्द 
2. चन्दू पुत्र बृजवासी 
3. रामपत्ती पत्नी रामअचल साकिनान ग्राम पिछौरा थाना बरदह आजमगढ

 बरामदगी

 एक अदद ठेला 

 गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-

प्र0नि0 विनोद कुमार मय हमराह का0 देवेश यादव, का0 धर्मराज, म0का0 पारुल मिश्रा

और नया पुराने