Breaking News

जुआ खेल रहे 5 व्यक्ति कुल 64,500 रुपयों,तास गड्डी आदि के साथ गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

 थाना कोतवाली

 आज़मगढ़। पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा चलाये जा रहे अभियान अपराध नियंत्रण व अपराधियो की गिरफ्तारी के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर तथा क्षेत्राधिकारी नगर /सदर के कुशल पर्वेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली के के गुप्ता के नेतृत्व में थाना कोतवाली पर अलग –अलग टीम बनाकर क्षेत्र में हो रहे अपराध व अपराधीयो की घड़ पकड़ करने हेतु लगातार भ्रमणशील रहकर संन्दिग्ध व्यक्ति / वाहनो की चेकिंग की जा रही थी कि सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम उकरौड़ा में जुआ खेलने का अड्डा है । जिसके क्रम में -
आज दिनांक- 13.09.2020 को समय करीब 02.30 बजे मुखबीर खास की सूचना पर ग्राम उकरौड़ा मे कुछ व्यक्ति गुड्डू सिंह के मकान में भारी मात्रा में जुआ खेल रहे है कि क्षेत्राधिकारी नगर /सदर सिद्धार्थ तोमर के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कृष्ण कुमार गुप्ता के निर्देशन में मौजूद पुलिस टीम को साथ में लेकर ग्राम उकरौड़ा गुड्डू सिंह के मकान को चारो तरफ से घेर कर बाद इत्मिनान दबिश दिया गया तो वहा पर मौजूद 7 व्यक्तियो द्वारा जुआ खेलते हुए दिखाई दिये कि दौराने दबिश 5 व्यक्तियो को मौके पर ही गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई परन्तु उसी बीच 2 व्यक्ति भागने में सफल रहे, जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 242/2020 धारा ¾ जुआ अधिनियम थाना कोतवाली आजमगढ़ बनाम 1. विनोद यादव पुत्र लालचन्द यादव सा0 हरिहरपुर थाना कन्धरापुर जिला आजमगढ़ (जामा तलाशी 2500 रुपया ) 2. गुड्डू सिंह पुत्र राम चरित्र सिंह सा0 उकरौड़ा थाना कोतवाली आजमगढ़ ( जामा तलाशी 4000 रुपया ) 3. कैलाश कुमार चौबे पुत्र श्रवण कुमार चौबे सा0 पहाड़पुर थाना कोतवाली आजमगढ़ ( 1500)  4. राजेश कुमार पुत्र अशोक कुमार सा0 ब्रम्हस्थान थाना कोतवाली आजमगढ़ ( 4000 रुपया )  5. श्रवण गुप्ता पुत्र सत्यराम गुप्ता सा0 वंशी बाजार थाना कोतवाली आजमगढ़ (1700 रुपया ) 6. अब्दुल हई पुत्र अज्ञात निवासी बंदी मुहम्मदाबाद मऊ 7. कौशल पुत्र अज्ञात निवासी मुहम्मदाबाद जिला मऊ पंजीकृत किया गया । तथा बरामद दो अदद मोटरसाईकिल व एक अदद चार पहिया वाहन जिसका कोई कागजात नही दिखाने के कारण थाना स्थानीय पर लाकर MV Act. की धारा में सीज किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तगण का चालान माननीय न्यायलय किया जा रहा है।

 गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण –

1.विनोद यादव पुत्र लालचन्द यादव सा0 हरिहरपुर थाना कन्धरापुर जिला आजमगढ़ (जामा तलाशी 2500 रुपया )
2. गुड्डू सिंह पुत्र राम चरित्र सिंह सा0 उकरौड़ा थाना कोतवाली आजमगढ़ ( जामा तलाशी 4000 रुपया ) 
3. कैलाश कुमार चौबे पुत्र श्रवण कुमार चौबे सा0 पहाड़पुर थाना कोतवाली आजमगढ़ ( 1500)  
4. राजेश कुमार पुत्र अशोक कुमार सा0 ब्रम्हस्थान थाना कोतवाली आजमगढ़ ( 4000 रुपया )  
5. श्रवण गुप्ता पुत्र सत्यराम गुप्ता सा0 वंशी बाजार थाना कोतवाली आजमगढ़ (1700 रुपया ) 

 फरार अभियुक्तगण का विवरण

1. अब्दुल हई पुत्र अज्ञात निवासी बंदी मुहम्मदाबाद मऊ 
2. कौशल पुत्र अज्ञात निवासी मुहम्मदाबाद जिला मऊ

 बरामदगी

1. ताश के 52 पत्ते
2.फड़ के 50,800 रूपया
3. जामा तलाशी के 13,700 रूपया

 पंजीकृत अभियोग का विवरण—

मु0अ0सं0 – 242/2020 धारा ¾ जुआ अधिनियम थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़

 गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाले टीम का विवरण –

1. कृष्ण कुमार गुप्ता मय हमराह प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली, आजमगढ़
2. नवमी प्रसाद मय हमराह उ0नि0 थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़
3. शमशेर यादव मय हमराह व0उ0नि0 थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़
4. संजय तिवारी मय हमराह चौ.प्र. एलवल थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़

और नया पुराने