मऊ. परदहा ब्लॉक क्षेत्र के आदे डिह गांव में स्थित बाबा गोरखपुरी धाम के प्रांगण में चल रही विष्णु महायज्ञ के सातवें दिन श्रद्धालुओं ने यज्ञ स्थल का परिक्रमा कर पुण्य अर्जित किया इस अवसर पर आसपास के गांव के सैकड़ों नर नारियों ने यज्ञ भगवान की पूजा अर्चन भी किया आसपास के गांवों के लोगों ने रात में प्रवचन एवं रासलीला का भी आनंद उठाया.यज्ञ कर्ता श्री श्री1008 श्री राम संतोष दास जी त्यागी खाक चौक अयोध्या श्री श्री 108 राम संतोष दास जी एवं मौनी महाराज पठानकोट कृपा पात्र शिष्य श्री रामकृष्ण दास कन्हैया सिंह प्रधान राम भवन यादव मंगलवार यज्ञ के मुख्य यजमान हजारी सिंह ने यज्ञ में आहुति डालकर क्षेत्र के सलामती के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया यज्ञ अध्यक्ष प्रभुनाथ सिंह ने यज्ञ संपन्न कराने में अपनी मां की भूमिका निभा रहे हैं।
समिति के समिति के कोषाध्यक्ष दीनानाथ सिंह, संयोजक हरिशंकर उपाध्याय, नसोपुर ग्राम प्रधान छन्नू यादव, उमापुर ग्राम प्रधान गोपाल सिंह, भोलानाथ पुजारी, रघुवर दयाल सिंह, लव सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अनिल सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य डॉक्टर जयप्रकाश यादव, प्रधान सुनील सिंह, आजाद सिंह आदि लोग यज्ञ के दौरान मौजूद रहे.
रिपोर्ट: ज्ञानेंद्र तिवारी