Breaking News

सरदार बल्लभ भाई पटेल एक त्यागी महापुरुष: डॉ० राम अवध यादव प्राचार्य

आज़मगढ़

सगड़ी

सगड़ी तहसील के श्री गांधी पीजी कॉलेज  मालटारी आजमगढ़ में 31 अक्टूबर 2018 को सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्मदिन एकता दिवस के रूप में मनाया गया। समस्त छात्र/छात्राएं परिसर में इकट्ठा हुए और राष्ट्रीय एकता दिवस के शपथ समारोह में सम्मिलित हुए। 

शपथ ग्रहण समारोह के बाद छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए संस्था के प्राचार्य डॉ राम अवध सिंह यादव ने कहा कि सरदार पटेल त्यागी पुरुष थे। प्रधानमंत्री की कुर्सी के लिए सुयोग्य व्यक्ति सरदार पटेल जी ही थे, किंतु गांधी जी की कहने पर उन्होंने पंडित जवाहरलाल नेहरू को इस पद हेतु अवसर दिया और अपने गृह मंत्री पद पर बने रहे एन.एस.एस. प्रभारी डॉ नितेश जयसवाल ने सरदार पटेल को लौह पुरुष बताया और कहा कि इस पद हेतु सुयोग्य थे।  इन्होंने भारत के स्वतंत्र होने पर तमाम रियासतो को स्वतंत्र कराकर भारत में विलय कराया। एन.एस.एस. प्रभारी डॉ शैलेश सिंह ने कहा कि  यदि प्रधानमंत्री के पद पर जवाहरलाल नेहरू की जगह सरदार पटेल होते तो आज कश्मीर समस्या न होती। कार्यक्रम का संचालन व  आये हुए अतिथियों  के प्रति आभार एन.एस.एस. प्रभारी डॉ शैलेश पाठक ने व्यक्त किया। कार्यक्रम के समय जनार्दन राय, शिवबचन राम,व बृजेश शर्मा उपस्थित थे।

रिपोर्ट: वीर सिंह

और नया पुराने