Breaking News

शातिर बाइक चोर गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइक बरामद।

कुशीनगर

जनपद में अपराध औऱ अपराधियो पर अंकुश लगाने के लिये चलाये जा रहे पुलिस अधीक्षक राजीव नरायण मिश्र के अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक हरिगोबिन्द के पर्यवेक्षण,क्षेत्राधिकारी कसया ओमपाल सिंह के नेतृत्व में आज कसया पुलिस के हाथ एक शातीर चोर आया है जिसकी कब्जे से चोरी कि तीन अदद मोटरसाइकिल बरामद की गयी । 

 मुखबीर के सूचना पर प्रभारी निरीक्षक कसया शैलेश कुमार सिंह, उप निरीक्षक राघवेन्द्र सिह,आरक्षी नितेश कुमार,राकेश कुमार,को साथ लेकर ग्राम बरवा जंगल स्थित पौधशाला के पास से अभियुक्त शमसाद पुत्र मुनीश अहमद निवासी सपा हा थाना कसया जनपद कुशीनगर को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ उस समय गिरफ्तार किया गया,जब बिक्री के लिये ले जा रहा था। वही उसका दो साथी जंगल, झाड़ का लाभ लेते हुये भागने में कामयाब हो गए।

रिपोर्ट: कमरूल हक

और नया पुराने