मऊ- मुहम्मदाबाद गोहना
उपजिलाधिकारी न्यायालय का तहसील अधिवक्ता एसोसिएशन मुहम्मदाबाद गोहना के अधिवक्ताओं ने बहिष्कार किया।इस मौके पर स्थानीय अधिवक्ताओं का कहना है कि उपजिलाधिकारी मुहम्मदाबाद गोहना द्वारा अधिवक्ताओं के साथ अमर्यादित भाषा एवं अपमानजनक रवैया अपनाए जाने के वजह से हम इनका विरोध करते हैं और इनके न्यायालय का बहिष्कार करते हैं। जिसकी अध्यक्षता अधिवक्ता एसोसिएशन संघ के अध्यक्ष अली अकरम एडवोकेट व मन्त्री गुलाब चन्द ने किया।
बैठक में एजाज अहमद,महेश यादव, संतोष श्रीवास्तव, रमेश सिंह, विनोद चौबे,नगीना राम, घनश्याम भारद्वाज,खालीद जमाल,राजकुमार पासवान, पवन श्रीवास्तव महेंद्र राय आदि अधिवक्ता उपस्थित रहे ।
रिपोर्टर सूर्य प्रताप