मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमगढ़।
आजमगढ़।
आजमगढ़ जिलाधिकारी नागेन्द्र प्रसाद सिंह ने बताया है कि 02 अक्टूबर गॉधी जयंती के अवसर पर 8500 अनुसूचित जाति/जनजाति, सामान्य, पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक छात्रों को छात्रवृत्ति के वितरण हेतु स्वीकृति पत्र वितरित किया जाना है। जिसमें 02 अक्टूबर को नेहरू हाल के सभागार में 300 स्वीकृति पत्र वितरित किया जायेगा।
शेष स्वीकृति पत्र समस्त संबंधित विद्यालयों के माध्यम से वितरित किये जायेंगे।
शेष स्वीकृति पत्र समस्त संबंधित विद्यालयों के माध्यम से वितरित किये जायेंगे।
आगे जिलाधिकारी ने बताया कि 02 अक्टूबर गॉधी जयंती के अवसर पर समस्त विकास खण्डों में कुल 5577 वृद्धा पेंशन, 580 विधवा पेंशन, 928 दिव्यांग पेंशन, 246 व्यक्तिगत शादी, 37 अत्याचार उत्पीड़न तथा 152 पारिवारिक लाभ से संबंधित स्वीकृति पत्र लाभार्थियों में वितरित किया जायेगा।
