Breaking News

2अक्टूबर गांधी जयंती समारोह मनाए जाने के संबंध में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक संपन्न हुई।

मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमगढ़।

आजमगढ़।
आजमगढ़ जिलाधिकारी नागेन्द्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में 02 अक्टूबर 2019 को गाॅधी जयन्ती समारोह मनाये जाने के संबंध में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक सम्पन्न हुई। 
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने समस्त ईओ नगर पालिका/नगर पंचयतों को निर्देशित करते हुए कहा कि अपने-अपने नगर पालिका/नगर पंचायतों में साफ-सफाई करायें। उन्होने डीपीआरओ को निर्देश दिये कि समस्त गाॅवों में भी साफ-सफाई करायें।
जिलाधिकारी ने समस्त तहसीलदार तथा खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अपने-अपने संबंधित क्षेत्रों में यह सुनिश्चित करें कि कहाॅ-कहाॅ गाॅधी जी की प्रतिमा स्थापित है, उन जगहों का 02 अक्टूबर से पहले सफाई कराना सुनिश्चित करें तथा 02 अक्टूबर के दिन गाॅधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी करें। 
आगे जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि मुसहर वर्ग के लोगों को सरकार द्वारा चलायी जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करने हेतु मुसहर बस्तियों के लिए जिला स्तरीय अधिकारियों की ड्यूटी लगायी गयी है। उन्होने समस्त संबंधित जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि मुसहर बस्ती में जाकर सरकार द्वारा चलायी जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं से मुसहर वर्ग के लोगों को जोड़ें तथा उनको लाभान्वित करें।
उन्होने जिला समाज कल्याण अधिकारी/जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, को निर्देश दिये कि सभी प्रकार के पेेंशनों से लाभार्थियों को जोड़ते हुए उनको स्वीकृृति पत्र प्रदान करें। सीएमओ द्वारा जिला अस्पताल एवं कुष्ठ आश्रमों में फल का वितरण किया जायेगा। 
जिलाधिकारी द्वारा जिला जेल में कम्प्यूटर लैब के लिए क्रिटिकल गैप से स्वीकृति दी गयी। परियोजना निदेशक द्वारा प्रधानमंत्री आवास के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र प्रदान किया जायेगा।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आनन्द कुमार शुक्ला, सीआरओ हरी शंकर, अपर जिलाधिकारी  गुरू प्रसाद, बीएसए देवेन्द्र कुमार पाण्डेय, डायट प्राचार्य सहित समस्त संबंधित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
और नया पुराने