Breaking News

जिला स्तरीय संभाषण प्रतियोगिता का किया गया शुभारंभ।

मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमगढ़।

आजमगढ़ ।
आजमगढ़ स्वामी विवेकानन्द केन्द्र कन्याकुमारी के तत्वाधान में विश्व बन्धुत्व दिवस के अवसर पर स्वामी विवेकानन्द द्वारा अमेरिका के शिकागो में 11 सितम्बर 1983 को विश्व सर्वधर्म सभा में प्रथम उद्बोधन पर नेहरू हाल के सभागार में जिलाधिकारी नागेन्द्र प्रसाद सिंह द्वारा माॅ सरस्वती तथा स्वामी विवेकानन्द के चित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्ज्वलित कर जिला स्तरीय सम्भाषण प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया गया।
इस अवसर पर टीनी टाट्स स्कूल की काश्वी, राहुल चिल्ड्रेन एकेडमी की क्षमा सिंह, जीडी ग्लोबल स्कूल की हर्षिता सिंह द्वारा स्वामी विवेकानन्द द्वारा अमेरिका के शिकागो में 11 सितम्बर 1983 को विश्व सर्वधर्म सभा में दिये गये प्रथम उद्बोधन को प्रस्तुत किया गया। 
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने छात्र/छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानन्द के भाषण के प्रत्येक शब्दों को अपने जीवन में उतारने की जरूरत है। हमारी संस्कृति अक्रामकता नही है, बल्कि अहिंसा और प्रेम की पक्षधर है, हमारी संस्कृति में अहिंसा का प्रयोग होता है। अहिंसा प्रेम ही हमारे देश का दर्शन रहा है। हमारी संस्कृति समावेशी है। उन्होने बताया कि स्थुल व सूक्ष्म दर्शन हमारी संस्कृति की देन है। आगे जिलाधिकारी ने अवचेतन चेतन मस्तिष्क के बारे में भी विस्तार से बताया। स्वामी विवेकानन्द हमारी देश की संस्कृति के प्रतीक हैं। उन्होने कहा कि प्रकृति के प्रत्येक कण में ऊर्जा विद्यमान है, और ऊर्जा हमेशा गतिमान रहता है। उन्होने कहा कि अपने क्रोध को हमेशा सकारात्मक रखना चाहिए।
विवेकानन्द केन्द्र कन्याकुमार के अश्वनी ने बताया कि विवेकानन्द युवाओं के प्रेरणाश्रोत हैं। हम सभी लोगों को विवेकानन्द के जीवन से सीख लेने की जरूरत है। हम लोगों को अपने कार्य को निःस्वार्थ भाव से करना चाहिए। आगे उन्होने कहा कि हार-जीत में बहुत बड़ा अन्तर नही रहता है, हमे अपने जीवन में स्वामी विवेकानन्द के विचारों को उतारने की आवश्यकता है।
इस अवसर पर जनपद के विभिन्न विद्यालयों में छात्र/छात्राओं द्वारा स्वामी विवेकानन्द द्वारा अमेरिका के शिकागो में 11 सितम्बर 1983 को विश्व सर्वधर्म सभा में दिये गये प्रथम उद्बोधन को हिन्दी व अंग्रेजी में प्रस्तुत किया गया था, जिसमें से जिले स्तर पर चयनित हिन्दी व अंग्रेजी में उद्बोधन के लिए प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र/छात्राओं को जिलाधिकारी द्वारा प्रशस्ति पत्र दिया गया। 
जिले स्तर पर चयनित प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र/छात्रायें जिसमें, कक्षा 3 से 5 में क्षमा सिंह प्रथम स्थान, श्वेता यादव द्वितीय स्थान राहुल चिल्ड्रेन एकेडमी द्वारा हिन्दी में, काश्वी सिंह प्रथम स्थान टीनी टाट्स स्कूल, दीक्षा श्रीवास्तव द्वितीय स्थान राहुल चिल्ड्रेन एकेडमी द्वारा अंग्रेजी में, कक्षा 6 से 8 में वैभवी श्रीवास्तव प्रथम स्थान राहुल चिल्ड्रेन एकेडमी, प्रगति यादव द्वितीय स्थान चिल्ड्रेन हायर सेकेण्डरी स्कूल द्वारा अंग्रेजी में, वैश्नवी राय प्रथम स्थान चिल्ड्रेन हायर सेकेण्डरी स्कूल, उज्ज्वल सिंह द्वितीय स्थान चिल्ड्रेन हायर सेकेण्डरी स्कूल द्वारा हिन्दी में, कक्षा 9 से 10 में निधि राय प्रथम स्थान इण्टरनेशनल पब्लिक स्कूल, हर्ष दूबे द्वितीय स्थान इण्टरनेशनल पब्लिक स्कूल, नन्दनी सोनी द्वितीय स्थान अग्रसेन कन्या इण्टर कालेज द्वारा अंग्रेजी में, प्रियांशु प्रथम स्थान जीडी ग्लोबल स्कूल, जया द्वितीय स्थान जीजीआईसी, आदित्य कुमार दूबे द्वितीय स्थान चिल्ड्रेन हायर सेकेण्डरी स्कूल द्वारा हिन्दी में, कक्षा 11 से 12 में सुमित गोयल प्रथम स्थान जीडी ग्लोबल स्कूल, शीप्रा सिंह द्वितीय स्थान चिल्ड्रेन हायर सेकेण्डरी स्कूल द्वारा हिन्दी में, वैभवी बरनवाल प्रथम स्थान जीडी ग्लोबल, तृप्ती राय द्वितीय स्थान चिल्ड्रेन हायर सेकेण्डरी स्कूल द्वारा अंग्रेजी में, स्नातक स्तर पर प्रगति प्रथम स्थान अग्रसेन डिग्री कालेज, सुमन मौर्या द्वितीय स्थान डीएवी पीजी कालेज द्वारा हिन्दी में, आलिया प्रथम स्थान शिब्ली पीजी कालेज, गरिमा द्वितीय स्थान शिब्ली पीजी कालेज द्वारा अंग्रेजी में उद्बोधन दिया गया।
डीएवी पीजी कालेज के एनसीसी कैडेट को भी जिलाधिकारी द्वारा प्रशस्ति पत्र दिया गया। डीएवी पीजी कालेज के एनसीसी कैडेट द्वारा उक्त कार्यक्रम का संचालन सफलतापूर्वक किया गया, जिसके जिला कार्यक्रम प्रभारी प्रांशु सिंह पूर्व सीनियर अण्डर आॅफिसर (एनसीसी) रहे। एनसीसी कैडेट द्वारा जिलाधिकारी को तुलसी का पौधा भेंट किया गया।
इस अवसर पर डीएवी पीजी कालेज के प्राचार्य डाॅ0 शुचिता, डायट प्राचार्य अमरनाथ राय, विवेकानन्द केन्द्र कन्याकुमारी के अश्वनी, बीएसए देवेन्द्र कुमार पाण्डेय, एनसीसी इन्चार्ज डाॅ0 पंकज सिंह उपस्थित रहे।
और नया पुराने