Breaking News

पीसीएफ के गेहूॅ क्रय केन्द्र आंखापुर मंझरिया तथा मंदूरी का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: मनोज चतुर्वेदी।

आजमगढ़ 15 अप्रैल-- जिलाधिकारी नागेन्द्र प्रसाद सिंह द्वारा पीसीएफ के गेहूॅ क्रय केन्द्र आंखापुर मंझरिया तथा मंदूरी का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उक्त गेहुॅ क्रय केन्द्रों पर बैनर नही लगा पाया गया तथा उक्त गेहॅू क्रय केन्द्रों पर अभी तक गेहॅू की खरीद प्रारम्भ न होने की दशा में एआर कोआपरेटिव, जिला प्रबंधक पीसीएफ व क्षेत्रीय प्रबंधक पीसीएफ को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिये।
इसी के साथ ही साथ जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि उक्त गेहॅू क्रय केन्द्रों पर कल से गेहूॅ खरीद प्रारम्भ नही होती है तो उक्त अधिकारियों के निलम्बन की संस्तुति की जायेगी। 
उन्होने बताया कि जनपद में गेहुॅ खरीद हेतु 68 गेहुॅ क्रय केन्द्र स्थापित किये गये हैं, जिसमें आज खाद्य विभाग के 08 गेहुॅ क्रय केन्द्रों पर 09 किसानों से 399 कुन्तल की खरीद की गयी। 


और नया पुराने