Breaking News

जनपद में आये हुए स्कील्ड प्रवासी मजदूरों की सूची कार्यदायी संस्थाओं को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें: जिलाधिकारी।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 10 जून-- जिलाधिकारी राजेश कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में 50 लाख अथवा उससे अधिक लागत की निर्माणाधीन सड़क एवं अन्य परियोजनाओं की माह मई 2020 तक हुई प्रगति की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने समस्त कार्यदायी संस्थाओं के प्रोजेक्ट मैनेजर को निर्देश दिये कि जो निर्माणाधीन कार्य हैं या अभी तक जो परियोजनाएं प्रारम्भ नही हुई हैं, उनका जल्द से जल्द निर्माण कार्य शुरू करायें। उन्होने बताया कि मा0 मुख्यमंत्री जी की मंशा के अनुसार जनपद में जो प्रवासी मजदूर आये हैं, उनमें से स्कील्ड प्रवासी मजदूरों को ठेकेदारों के माध्यम से कन्स्ट्रक्शन में रोजगार उपलब्ध कराया जाय।
जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी को निर्देश दिये कि जनपद में आये हुए स्कील्ड प्रवासी मजदूरों की सूची समस्त कार्यदायी संस्थाओं को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी ने प्रान्तीय निर्माण खण्ड-5 व निर्माण खण्ड-5 के एक्सीयन को निर्देश दिये कि आजमगढ़-मऊ रोड पर जो डिवाइडर बनाये गये हैं, उस पर वृक्ष लगायें और शहर क्षेत्र के अन्तर्गत जो भी पीडब्ल्यूडी की सड़कें हैं, उस पर ट्री-गार्ड के साथ पौधे लगाना सुनिश्चित करें। यह भी सुनिश्चित करें कि सड़क के किनारे एक ही प्रजाती के पेड़ लगाये जाय।
इसी के साथ ही जिलाधिकारी ने समस्त कार्यदायी संस्थाओं के प्रोजेक्ट मैनेजरों को निर्देश दिये कि जो भी निर्माण कार्य करायें जायें वह गुणवत्तापरक हो, कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो एवं कार्यालय में कर्मचारियों की उपस्थिति शत प्रतिशत कराना सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी ने समस्त कार्यदायी संस्थाओं के प्रोजेक्ट मैनेजरांे को निर्देश दिये कि जिन परियोजनाओं में पैसे की कमी है, उन परियोजनाओं की सूची बनाकर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करकें, जिससे कि उन परियोजनाओं हेतु पैसे के मांग की कार्यवाही की जा सके। इसी के साथ ही यदि किन्ही परियोजनाओं के कार्य में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न हो रही है तो उसकी सूचना तत्काल उपलब्ध करायें, जिससे उनके समस्याओं का तत्काल निराकरण किया जा सके।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आनन्द कुमार शुक्ला, डीसी मनरेगा बीबी सिंह, डीएसटीओ आरडी राम, जिला सूचना अधिकारी डाॅ0 जितेन्द्र प्रताप सिंह सहित समस्त कार्यदायी संस्थाओं के प्रोजेक्ट मैनेजर उपस्थित रहे।


और नया पुराने