आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना जहानागंज
आज़मगढ़। पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा अपराध नियंत्रण एव वांछित अभियुक्तो की गिरफ्तारी विषयक अभियान के दृष्टिगत दिनांक 19.11.2020 को प्र0नि0 श्रीमती ज्ञानू प्रिया, के कुशल नेतृत्व में उ0नि0श्री रमेश कुमार पटेल मय हमराह द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर अभियुक्त सिंह उर्फ जुगुनू पुत्र हरिकेश सिंह ग्राम धनहुआं थाना जहानागंज जनपद आजमगढ उम्र करीब 27 वर्ष को समय करीब 19.30 बजे धनहुआ पेट्रोल पम्प से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के कब्जे से एक अदद पिस्टल32 बोर व दो अदद जिन्दा कारतूस 32 बोर बरामद हुआ। गिरफ्तार व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 254//20 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया । अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है ।
पूछताछ विवरणः- गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ की गयी तो यह तथ्य प्रकाश में आया कि अभियुक्त अपने किये की बार-बार माफी मांगते हुए बता रहा है कि साहब गलती हो गयी अब दुबारा गलती नही करुगा इस बार बचा लिजिए ।
पंजीकृत अभियोगः-
1- मु0अ0स0 254/20 धारा 3/25 आर्म्स एक्टथाना जहानागंज जनपद आजमगढ़
बरामदगीः-
1- 01अदद पिस्टल3 2 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस 32 बोर
गिरफ्तार अभियुक्तः-
1- ओमवीर सिंह उर्फ जुगुनू पुत्र हरिकेश सिंह ग्राम धनहुआं थाना जहानागंज जनपद आजमगढ गिरफ्तार करने वाली
पुलिस टीम का विवरणः-
1-प्र0नि0 श्रीमती ज्ञानू प्रिया, थाना- जहानागंज, आजमगढ़ ।
2-उ0नि0श्री रमेश कुमार पटेल, थाना-जहानागंज, आजमगढ़ ।