Breaking News

समस्त थानों पर 1 दिन के थानेदार के रुप में किशोरियों को थाने का दिया गया प्रभार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़। आज दिनांक 20/11/2020 को विश्व बाल दिवस के रूप में जनपद आजमगढ़ के समस्त थानों पर 1 दिन के थानेदार के रुप में किशोरियों को थाने का प्रभार दिया गया। थाने का कार्यभार लेने के उपरांत किशोरियों द्वारा बिना मास्क, बिना हेलमेट के चालान किए गए तथा महिला हेल्प डेस्क के बारे में जानकारी ली गई तथा जनसुनवाई के दौरान आगंतुकों की समस्याएं सुनी गई तथा निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया । थाना अभिलेखों के बारे में भी जानकारी ली गई।

कप्तानगंज:- विश्व बाल दिवस के उपलक्ष में थाना कप्तान गंज में सौम्या तिवारी पुत्री श्री सुभाष तिवारी निवासिनी अरांव गुलज़ार व थाना तरवा में अन्नपूर्णा कुमारी पुत्री सतेंद्र कुमार साकिन सुल्तानपुर को " एक दिन का थानेदार" के रूप में बैठाकर उन्हें व अन्य बच्चों को पुलिस की कार्यप्रणाली से अवगत कराया गया।


और नया पुराने