Breaking News

जहानागंज:- दो नफर वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना जहानागंज

आज़मगढ़। दिनांक 14.11.2020 को  गुल्लू यादव s/o देवनाथ यादव ग्रा0 गोडसर थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ की लिखित तहरीर पर थाना स्थानीय मे मु0अ0सं0 247/20 धारा 504/506/307 भादवि बनाम 1. मानवेन्द्र सिंह पुत्र जगरनाथ सिंह. 2. विजय सिंह पुत्र स्व0 शिवनरायन सिंह साकिनान ग्राम शाहपुर थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ व दो बदमाश और नाम पता अज्ञात पंजीकृत किया गया । 
दिनांक 19.11.2020 को  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ  के आदेश के अनुपालन मे व पुलिस अधीक्षक नगर  तथा  क्षेत्राधिकारी सदर  के कुशल पर्वेक्षण मे  मु0अ0सं0 247/20 धारा 504/506/307 भादवि के प्रकाश में आये वांछित अभियुक्तो की  गिरफ्तारी हेतु चलाये गये अभियान के क्रम में दिनांक 19.11.2020  को समय करीब 06.05बजे  अभियुक्तगण1. सतीश सिंह उर्फ छोटू पुत्र प्रदीप सिंह निवासी ग्राम धनहुँआ थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ 2. अफरोज अन्सारी पुत्र शब्बीर अन्सारी ग्राम मच्छटी थाना भावरकोल जनपद गाजीपुर को मन्दे पीकेट से गिरफ्तार किया गया अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है ।
पूछताछ विवरणः-सतीश सिंह उर्फ छोटू पुत्र प्रदीप सिंह नि0ग्राम धनहुआ थाना जहानागंज जनपद आजमगढ उम्र करीब 19 वर्ष बदरियाफ्त जुर्म इकबाल कर अपनी गलती की बार- बार माफी मांगते हुए बता रहा है कि साहब दिनांक 13.11.20 को गोड़सर मेला मे गुल्लू यादव पुत्र देवनाथ यादव ग्राम गोड़सर थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ मेरे दोस्त विजय सिंह पुत्र स्व0 शिवनरायन सिंह ग्राम शाहपुर थाना जहानागंज आजमगढ़ व मानवेन्द्र सिंह पुत्र जगरनाथ सिंह ग्राम शाहपुर थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ को गाली गुप्ता दिया था इसी बात को लेकर दिनांक 14.11.20 को मै अपने दोस्त अफरोज अन्सारी व विजय सिंह. मानवेन्द्र सिंह के साथ हम लोग गोड़सर के गुल्लू यादव के घर पर गये और गुल्लू यादव को जान से मारने के लिये मेरे दोस्त विजय सिंह व मानवेन्द्र सिंह ने अपने अपने लिये असल्हे से गोली चलाया था परन्तु गोली गुल्लू यादव को न लग कर गोली किसी और को लग गयी थी । अफरोज अन्सारी पुत्र सब्बीर अन्सारी सा0 मच्छटी थाना भावरकोल जनपद गाजीपुर उम्र करीब 35 वर्ष बदरियाफ्त जुर्म इकबाल कर अपनी गलती की बार- बार माफी मांगते हुए बता रहा है कि साहब मै बबुरा मे किराये का कमरा लेकर रहता हूँ और चारो तरफ घुम फिरकर झाड़ फूक का काम करता हूं और सतीश सिंह उर्फ छोटू  के ढाबा धनहुआं पर भोजन करने जाया करता था उसी बीच सतीश सिंह से दोस्ती हो गयी और दिनांक 13.11.20 को गोड़सर मेला मे गुल्लू यादव पुत्र देवनाथ यादव ग्राम गोड़सर थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ ने सतीश सिंह के दोस्त विजय सिंह पुत्र स्व0 शिवनरायन सिंह ग्राम शाहपुर थाना जहानागंज आजमगढ़ व मानवेन्द्र सिंह पुत्र जगरनाथ सिंह ग्राम शाहपुर थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ को गाली गुप्ता दिया था से सतीश सिंह ने बताया कि गूल्लू को जान से मारना है उसने मेरे दोस्तो को गाली गुप्ता दिया है और बेइज्जत किया है ।  इसी बात को लेकर दिनांक 14.11.20 को हम लोग गोड़सर के गुल्लू यादव के घर पर गये थे विजय सिंह व मानवेन्द्र सिंह ने अपने अपने  साथ लिये असल्हे  से लक्ष्य कर फायर किया परन्तु गुल्लू यादव  बच गया था  और गोली किसी और को लग गयी थी । हम लोग वहा से अपनी अपनी मोटर साइकिल से भाग गये थे । 

पंजीकृत अभियोगः- 1- मु0अ0सं0 247/20 धारा 504/506/307 भादवि थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़

गिरफ्तार अभियुक्तः-1. सतीश सिंह उर्फ छोटू पुत्र प्रदीप सिंह निवासी ग्राम धनहुँआ थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ 2. अफरोज अन्सारी पुत्र शब्बीर अन्सारी ग्राम मच्छटी थाना भावरकोल जनपद गाजीपुर

गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरणः- 

1- उ0नि0 रमेश कुमार पटेल थाना- जहानागंज, आजमगढ़ ।

और नया पुराने