Breaking News

बुढ़नपुर नगर सहित ग्रामीण इलाकों में डाला छठ पर व्रती महिलाओं ने अस्ताचल सुर्य को दिया अर्घ्य।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट:- विशाल कुमार

बुढ़नपुर /आज़मगढ़:- बुढ़नपुर आज़मगढ़ पुत्र के दीर्घयु एवं सुखमय की कामना के साथ सूर्य उपासना का महापर्व शुक्रवार को धूमधाम व  हर्षोल्लास  के साथ मनाया गया।बुढ़नपुर नगर के प्रसिद्ध दुर्गा जी मन्दिर के पोखरे पर बनी बेदी की पूजा अर्चना कर ब्रति महिलाओं ने अस्ताचल सूर्य अर्घ्य दे कर पुत्र के मंगल जीवन की कामना किया इस महापर्व पर ब्रति महिलाओं का झुंड गाजे बाजे के साथ मंदिर प्रागण के पोखरे पर पहुंचा इस वर्ष पिछले वर्ष की अपेक्षा पोखरे के घाट पर बनी पूजा की बेदीयो की संख्या ज्यादा थी इस लिए इस वर्ष पूजा मे काफी भीड़ रही थीं लेकिन लोगों ने शोशल डिस्टेसिंग का पालन किया  वहीं अतरौलिया कोयलसा देऊरपुर जफरमउ आदि जगहों पर भी जलाशयों के किनारे अस्ताचल  सुर्य को अर्घ्य दिया।

और नया पुराने