आज़मगढ़।
रिपोर्ट: मोहम्मद यासिर सरायमीर
आज़मगढ़। सरायमीर थाना प्रभारी व पुलिस को अच्छे कार्य व क्षेत्र को अपराध मुक्त करने पर थाना परिसर में सम्मानित कार्यक्रम आयोजित किया गया। सरायमीर क्षेत्र के सम्मानित कार्यकर्ता अधिवक्ता मोहम्मद आज़म व मानवाधिकार फाउंडेशन आफ इंडिया राष्ट्रीय मनोज पटेल अपने टीम के साथ थाना परिसर में थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह, एस एस आई समशेर यादव, एस आई विपिन सिंह, आशुतोष मिश्र व थाना में उपस्थित सभी महिला पुरुष कांस्टेबल को पदक चिन्ह, डायरी, साल व सम्मानित प्रमाण पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।मानवाधिकार फाउंडेशन के राष्ट्रीय अल्पसंख्यक प्रमुख इफ्तेखार अहमद ने कहा कि सरायमीर थाना प्रभारी हर समय मानवाधिकार को ध्यान में रखते हुए क्षेत्र अपराध मुक्त करने का कार्य किया मैं इस पर थाना प्रभारी को बधाई देता हूं। मैं लोगों से अपील करता हूं कि अच्छा कार्य करने वाला किसी भी विभाग क्षेत्र का हो उसके कार्यों की सराहना करते हुए सम्मानित करना चाहिए ताकि कार्य करने की हौसला बढ़े।इस मौके पर डॉ. सोनी, मोहम्मद शाहिद, असफर, सलमान, मोहम्मद आरिफ, अबु जैद, बरकतुल्लाह अब्दुल्लाह क्षेत्र के सम्मानित व्यक्ति उपस्थित रहे।
