आज़मगढ़।
रिपोर्ट: शैलेंद्र शर्मा
आजमगढ़: भारतीय जनता पार्टी राज्यसभा सांसद शिव प्रताप शुक्ला ने बृहस्पतिवार को प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने यह तय किया है कि पूरे प्रदेश में जो विधानसभाएं हम हार गये थे उसको जीतने का लक्ष्य बनाकर विधानसभा प्रभारी नियुक्त किए गए हैं इसी उद्देश्य से मुझे सगडी विधानसभा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कल मैंने सगडी विधानसभा में दो बैठकें की थी और आज भी सगड़ी विधानसभा के दो मण्डलों में बैठक करनी है। हमारा प्रयास होगा की जिन कमियों के कारण हम सगड़ी विधानसभा पिछले विधानसभा चुनाव में हार गये थे उन कमियों को दूर कर विधानसभा में जीत हासिल की जाय।नये कृषि कानून को लेकर पंजाब हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ लोग आन्दोलन कर रहे हैं लेकिन उनको छोड़कर पूरे देश में कहीं कोई किसान आंदोलन नहीं कर रहा है।हम किसानों के हित में काम कर रहे हैं किसान सम्मान निधि मोदी सरकार ने दिया। यूरिया की कालाबाजारी रोकने के लिए यूरिया को नीम कोटेड किया।उत्तर प्रदेश सरकार बीज पर सब्सिडी दे रही है। किसानों से वार्ता को सरकार हमेशा तैयार है। पिछले बीस वर्षों से किसानों को लाभ देने की बात कही जाती रही है, लेकिन कोई भी सरकार इसलिए हिम्मत नहीं जुटा पाती थी की बहुत बड़ी रकम खर्च होगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वह हिम्मत जुटा कर किसानों के हित में कार्य शुरू किया है स्वामीनाथन कमीशन की रिपोर्ट कांग्रेस ने ठंडे बस्ते में डाल रखी थी। नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार ने उसको पार्लियामेंट में लाकर लागू करने का कार्य किया है। एम एस पी को देने का काम किया गया है। मण्डी कहीं भी खत्म नहीं किया गया है नये कृषि कानून में स्पष्ट है कि कान्ट्रेक्ट फार्मिंग केवल उत्पादन पर लागू होगी।जम्मू-कश्मीर में भाजपा की जीत पर कार्यकर्ताओं को बधाई देता हूं। आगामी पंचायत चुनाव में भी कार्यकर्ताओं की मेहनत से जीत प्राप्त होगी।
कल 25 दिसम्बर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई की जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाएगा। सभी ब्लाकों पर किसानों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी लाइव सम्बोधित करेंगे।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर ध्रुव सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अखिलेश मिश्रा गुड्डू, देवेन्द्र सिंह, क्षेत्रिय उपाध्यक्ष अरविन्द जायसवाल, प्रेम प्रकाश राय, ब्रजेश यादव, नन्हकूराम सरोज, पवन सिंह मुन्ना ,आनन्द सिंह रविशंकर तिवारी, विवेक निषाद, मृगांक शेखर सिन्हा, निखिल राय, दीपक चतुर्वेदी कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।