आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना-मेहनाजपुर
आज़मगढ़: पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सूधीर कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक नगर, व क्षेत्राधिकारी लालगंज व प्रभारी निरीक्षक सुनील चन्द तिवारी थाना मेहनाजपुर के कुशल निर्देशन में दिनांक 29.01.2021 को उ.नि.प्रमोद कुमार सिंह मय हमराहीयान के वास्ते देखभाल क्षेत्र व तलाश वांछित व रोकथाम जुर्म जरायम में मेहनाजपुर तिराहे पर मामूर थे कि मुखविर ख़ास ने आकर बताया कि एक व्यक्ति मादक पदार्थ झोले में लेकर पैदल ही लालमऊ से मेहनाजपुर कि तरफ आ रहा है कि इस सूचना पर विशवास करके मुखबिर द्वारा बताये स्थान पर पहुच कर सामने से आते हुए मुखबिर द्वारा इंगित व्यक्ति को रोकने का प्रयास किया गया कि पुलिस टीम को देखकर उक्त व्यक्ति अपने हाथ में प्लास्टिक के झोले सहित पीछे मुड़कर भागने का प्रयास किया कि 20-25 कदम लालमऊ के तरफ जाते समय आवश्यक बल का प्रयोग करके समय करीब 16.00 बजे पकड लिया गया | पकडे गए व्यक्ति का नाम पता व भागने का कारण पूछा गया तो अपना नाम अमरदेव यादव पुत्र बुद्धिराम यादव निवासी ग्राम रामपुर हरदसयी थाना तरवा जनपद आजमगढ़ बताया तथा बताया कि मेरे पास इस झोले में गांजा है आप लोगो को देखकर पकडे जाने के डर से भाग रहा था। अभियुक्त को उसके अपराध का बोध कराते हुये व कारण गिरफ्तारी बताकर हिरासत पुलिस में लिया गया । अभियुक्त को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त
अमरदेव यादव पुत्र बुद्धिराम यादव निवासी ग्राम रामपुर हरदसई थाना तरवा जनपद आजमगढ़
विवरण बरामदगी
1 किलो 100 ग्राम गांजा
पंजीकृत अभियोग
मु.अ.सं. 12/2021 धारा 8/20 NDPS एक्ट थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़
गिरफ्तार करने वाली टीम
1. SI प्रमोद कुमार सिंह
2. HC कामेश्वर सिंह
3. HG आशुतोष सिंह थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़