Breaking News

रामगढ़ गांव में कांग्रेस नेता मुकेश राय के नेतृत्व में संगठन सृजन कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़: सगड़ी तहसील अंतर्गत रामगढ़ गांव में तेजप्रताप राय के आवास पर कांग्रेस नेता व समाजसेवी मुकेश राय के नेतृत्व में संगठन सृजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 
कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय लोगों का जनसमूह उपस्थित रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता मार्कंडेय ने किया। उक्त अवसर पर सर्वसम्मति से रामगढ़ गांव निवासी तेजप्रताप राय को न्याय पंचायत अध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया गया।
 कांग्रेस नेता, पीसीसी सदस्य मुकेश राय ने इस दौरान कहा कि- ऐसे कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को कांग्रेस की नीतियों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। वर्तमान में भाजपा सरकार तीन काला कानून लाकर किसानों के साथ छलावा किया है और धर्म जाति का बंटवारा कर राजनीति करती है। कांग्रेस शुरू से ही किसानों , बेरोजगारी, देशहित में व सभी के लिए कार्य किया है। और आगे भी कार्य करेगी उक्त समय कांग्रेसी नेता ने क्षेत्रीय लोगों की जनसमस्याओं को भी सुना और समस्या के समाधान कराने का आश्वासन भी दिया। 
इस मौके पर रमेश राय, पत्रकार हरिबंश चतुर्वेदी , संजय कुमार राय ग्राम प्रधान बांसगांव , तेजप्रताप राय , आनंद पाठक , निद्धु पासवान , रामधनी विश्वकर्मा , अभिषेक त्रिपाठी , हलचल राय , पवारू मौर्य , विपुल राय सहित अन्य लोग मौजूद रहे ।

और नया पुराने