Breaking News

16 से 22 जुलाई के मध्यम भूजल सप्ताह का निरन्तर आयोजन।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 16 जुलाई-- जिलाधिकारी राजेश कुमार ने बताया है कि इस वर्ष 16 जुलाई से 22 जुलाई के मध्य भूजल सप्ताह का आयोजन किये जाने हेतु आदेश दिये गये हैं। इस वर्ष इसका मुख्य विचार बिन्दु वर्षा जल है जीवन-धारा, इसका संचयन संकल्प हमारा रखा गया है। उन्होने बताया कि भूगर्भ जल के महत्व के प्रति आम जन-मानस को जागरूक करने के उद्देश्य से वर्ष 2012 से प्रत्येक वर्ष दिनांक 16 से 22 जुलाई के मध्यम भूजल सप्ताह का निरन्तर आयोजन किया जा रहा है।
उन्होने बताया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन, भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा कोविड-19 महामारी घोषित किया गया है। कोविड-19 की संक्रामकता पर अंकुश लगाने हेतु समय-समय पर राज्य सरकार द्वारा दिशा-निर्देश जारी किये गये हैं।
उन्होने बताया है कि वर्तमान में भूगर्भ जल विभाग, उ0प्र0 के क्षेत्रीय कार्यालय मण्डल स्तर पर ही स्थापित है, जबकि भूजल सप्ताह का आयोजन पूरे प्रदेश में किया जाना है, इसके दृष्टिगत जनपद स्तर पर अवस्थित लघु सिंचाई विभाग के सहायक अभियन्ता इस आयोजन के जनपदीय नोडल अधिकारी एवं मण्डल स्तर पर भूगर्भ जल विभाग के संबंधित अधिकारी मण्डलीय नोडल अधिकारी के रूप में कार्य करेंगे। बेसिक शिक्षा विभाग, माध्यमिक शिक्षा विभाग, उच्चतर शिक्षा विभाग, प्राविधिक शिक्षा विभाग एवं अन्य राजकीय शिक्षण संस्थाएं इस आयोजन हेतु अपने नियंत्रणाधीन स्कूल-कालेजों, विश्वविद्यालयों व शैक्षिक संसथानों को आवश्यक दिशा निर्देश निर्गत करेंगे और उक्त आयोजन का अनुश्रवण करेंगे। शहरी क्षेत्र में आवास एवं शहरी नियोजन विभाग अपने अधीनस्थ प्राधिकरणों, उ0प्र0 आवास विकास परिषद आदि के माध्यम से इस आयोजन की अवधि में व्यापक प्रचार-प्रसार एवं जन जागरूकता हेतु पोस्टर्स, बैनर्स, होर्डिंग्स आदि का प्रदर्शन करायेंगे। 
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारी को निर्देश दिये कि जन सामान्य की अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित कराये जाने के उद्देश्य से केन्द्रीय संस्थानों/प्रतिष्ठानों, गैर सरकारी संगठनों एवं स्वयं सेवी संस्थाओं, सामाजिक संगठनों का भी यथासंभव सक्रिय सहयोग प्राप्त किया जाय।

और नया पुराने