Breaking News

जर्जर अवस्था वाले भवनों में चल रहे सरकारी कार्यालयों, विद्यालयों, अस्पतालों की शीघ्र जाँच करें।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 08 जनवरी-- अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेन्द्र सिंह ने बताया कि शासन द्वारा लिये गये निर्णय के अनुसार जर्जर अवस्था वाले भवनों में चल रहे सरकारी कार्यालयों, विद्यालयों, अस्पतालों की शीघ्र जाँच कर उन्हें अन्यत्र सुरक्षित भवनों में स्थानान्तरित कर शासन के दिशा निर्देशों के अनुरूप नियमानुसार ध्वस्त किये जाने का निर्देश दिया गया था। इसके अतिरिक्त सरकारी व निजी क्षेत्र में संचालित विद्यालयों एवं डिग्री कालेजों आदि के भवन की भी जांच कर कार्यवाही की जानी है। यदि किसी जर्जर भवन में मानक के विपरीत कोई कार्यालय/विद्यालय/अस्पताल संचालित होता पाया जाये, तो इस सम्बन्ध में शीघ्र कार्यवाही सुनिश्चित की जाये। 
उन्होने बताया कि अब शासन के निर्देशानुसार सभी सरकारी विभागों के अधीन भवनों के जीर्ण-शीर्ण/जर्जर न होने का प्रमाण पत्र मांगा जा रहा है।
उन्होने समस्त कार्यालयाध्यक्ष/विभागाध्यक्ष से अपेक्षा की है कि अपने अधीन सरकारी भवनों के जीर्ण-शीर्ण/जर्जर न होने का प्रमाण पत्र एक सप्ताह के अन्दर उपलब्ध करायें, ताकि संकलित तद्नुसार सूचना शासन को प्रेषित की जा सके।

और नया पुराने